cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

BSEB का अलर्ट: विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों पर क्रिमिनल ट्रेसपास और निष्कासन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/BSEB-Bihar-Matric-Exam-2026-Strict-Entry-Rules-2-Year-Ban-1770972295649_m.webp

लखीसराय का परीक्षा केंद्र।



जागरण संवाददाता, लखीसराय। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2026 को कदाचारमुक्त और शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुँचने वाले परीक्षार्थियों को कठोर दंड का सामना करना पड़ेगा। सभी परीक्षार्थियों को दोनों पालियों की परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा और उसके बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यदि कोई परीक्षार्थी विलंब से पहुंचकर केंद्र की चहारदीवारी फांदने या गेट तोड़कर प्रवेश करने का प्रयास करता है, तो इसे समिति के निर्देशों का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसे परीक्षार्थी को दो वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित किया जाएगा और प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। सिर्फ परीक्षार्थी ही नहीं, अगर कोई केंद्राधीक्षक या जिम्मेदार अधिकारी मुख्य द्वार बंद होने के बाद किसी को परीक्षा में बैठने की अनुमति देते पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध निलंबन और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ध्‍यान रखें

[*]बिहार माध्यमिक परीक्षा 2026: देर से आने वालों के लिए दो साल का बैन, जूते-मोजे पर भी सख्ती**
[*]परीक्षा के नियम तोड़ने वालों के लिए सख्त चेतावनी: द्वार बंद होने के बाद प्रवेश मना
[*]माध्यमिक परीक्षा 2026 में कदाचार न चलेगा, दो साल का बैन और प्राथमिकी का आदेश
[*]समय पर नहीं आए तो दो साल निष्कासन! बिहार माध्यमिक परीक्षा में सख्त आदेश जारी


समिति ने यह भी आदेश दिया है कि परीक्षार्थी परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहनकर प्रवेश नहीं करेंगे। लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने जिले के सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि आदेशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।

जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और निर्धारित नियमों का पालन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। अभ‍िभावक अपने बच्‍चों को न‍िर्धार‍ित समय पर केंद्र पहुंचा दें। लेक‍िन परीक्षा के दौरान केंद्र के बाहर नहीं रहें। हालांक‍ि केंद्र के बाहर सुरक्षा की तैनाती रहेगी। सभी पर नजर रखी जाएगी।
Pages: [1]
View full version: BSEB का अलर्ट: विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों पर क्रिमिनल ट्रेसपास और निष्कासन