Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

पश्चिम चंपारण जिले के 6 प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलज, जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/West-Champaran-College-1770972590291_m.webp

पश्चिम चंपारण जिले के 6 प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलज (AI Generated Image)



संदेश तिवारी, बेतिया। जिले के वैसे हजारों छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है, जिन्हें उच्च शिक्षा के लिए मीलों दूर जिला मुख्यालय या दूसरे शहरों की दौड़ लगानी पड़ती थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय पार्ट-3 के तहत जिले के 6 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। बता दें शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि ग्रामीण व सुदूरवर्ती इलाकों के छात्र छात्राओं को डिग्री की पढ़ाई अपने गांव के आस-पास हीं हो सके।

इसका उद्देश्य ग्रामीण बिहार में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और सभी सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना है। शिक्षा विभाग ने जिले के उन प्रखंडों को प्राथमिकता दी है, जहां अब तक एक भी अंगीभूत या संबद्ध कॉलेज नहीं था।

विभाग के इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों के उन छात्रों को बहुत जरूरी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से उच्च शिक्षा सुविधाओं तक पहुंच के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग का यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों के उन छात्रों को बहुत जरूरी राहत मिलेगी जो लंबे समय से उच्च शिक्षा सुविधाओं तक पहुंच के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिन प्रखंडों का चयन किया गया है उनमें पिपरासी, भितहा, सिकटा, योगापट्टी, बैरिया व ठकराहा शामिल हैं।
इन 6 प्रखंडों का किया गया चयन

शिक्षा विभाग के जारी पत्र अनुसार सबसे पहले चयनित प्रखंडों के विद्यालयों में डिग्री की पढ़ाई होगी, जहां विद्यालयों में जगह तथा वहां का भवन उत्कृष्ट हालत में है, वहां पढ़ाई कराई जाएगी। उसके बाद इन प्रखंडों में अलग से डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर तथा भवन बनाने को लेकर जमीन का चयन किया जाएगा।

जिन विद्यालयों का चयन होना है उनमें बैरिया में गवर्नमेंट एमएस बगही गयानी जी के टोला, गवर्नमेंट एमएस बलुआ रामपुरवा, गवर्नमेंट एमएस लौकरिया, गवर्नमेंट एमएस बथना,गवर्नमेंट एमएस तधवानंदपुर लखनी बाजार, भीताहा के लिए गवर्नमेंट यूएचएस बिनाही, गवर्नमेंट एमएस खैरवा, गवर्नमेंट एमएस लक्ष्मीपुर गवर्नमेंट एमएस बलुआडवा, जोगापट्टी के लिए गवर्नमेंट यूएचएस बसोपट्टी, यूएचएस चौमुखा, गवर्नमेंट यूएचएस दुधियावा, गवर्नमेंट यूएचएस कोहड़ा, यूएचएस मंगलपुर रखही, गवर्नमेंट यूएचएस चमैनिया शामिल है।

ठकराहां प्रखंड में गवर्नमेंट एमएस मुजौना,गवर्नमेंट एमएस मोती टोला जबकि सिकटा प्रखंड में गवर्नमेंट यूएचएस बैसाखवा, गवर्नमेंट यूएचएस झुमका (उर्दू), गवर्नमेंट एमएसभवनिपुर (उर्दू), यूएचएस धनकुटवा
यूएचएस गौरीपुर, यूएचएस महेसड़ा व गवर्नमेंट यूएचएस सिरसिया का विद्यालय का चयन किया गया है। जहां डिग्री स्तर की पढ़ाई कराई जाएगी। भवन तैयार नहीं हो जाते, तब तक इन्हीं वैकल्पिक भवनों में कक्षाएं संचालित की जाएंगी ताकि जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो सके।
जिले में उच्च शिक्षा की वर्तमान स्थिति

नए कॉलेजों के खुलने से पश्चिम चंपारण जिले का शैक्षणिक ढांचा और मजबूत होगा। वर्तमान में जिले में उच्च शिक्षा प्रदान कर रहे सरकारी कॉलेजों में एमजेके कॉलेज बेतिया, राम लखन सिंह यादव कॉलेज बेतिया, टीपी वर्मा कॉलेज नरकटियागंज, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बगहा, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मधुबनी शामिल है।

संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में चंपारण कॉलेज भैरोगंज-बगहा एक, पं. उमा शंकर तिवारी महिला कॉलेज- बगहा एक,बाबा साहब भीमराव अंबेडकर कॉलेज झरहरवा-बगहा दो,बाबा भूतनाथ कॉलेज-बगहा दो, गिरिधरन मिश्रा हरिशंकर पाठक कॉलेज- बगहा दो,महेश्वर नाथ महामाया महिला कॉलेज बेतिया, मख़दूम बख्स मेमोरियल कॉलेज उत्तरवाहिनी- चनपटिया, हरिहर संस्कृत महाविद्यालय बकुलहर मठ चनपटिया, अतुल नौसर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बखरी-गौनाहा, संस्कार भारती स्कूल आफ एजुकेशन रामपुर-गौनाहा,राजकेश्वर राव नंदनगढ़ डिग्री कॉलेज-लोरिया,चंपारण ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन मरजदवा परसा -मैनाटांड़,संस्कृत महाविद्यालय मझौलिया-मझौलिया, निशा डिग्री कॉलेज कटहरी साठी-नरकटियागंज,जानकी संस्कृत अप शास्त्री महाविद्यालय-नरकटियागंज,बाबाबा भगवत राव डिग्री कॉलेज -नौतन, ईश्वर शांति महाविद्यालय- नौतन,इंस्टिट्यूट ऑफ डिग्री कॉलेज-रामनगर,एपीजे अब्दुल कलाम डिग्री कॉलेज, पकड़ी देवराज रामनगर महाविद्यालय शामिल है। इन पुराने और प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ-साथ अब 5 नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का नेटवर्क पश्चिम चंपारण को शिक्षा का एक बड़ा केंद्र बनाने में मदद करेगा।
डीएम को तीन दिन में प्रतिवेदन भेजने का निर्देश

शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने जिला पदाधिकारियों को पत्र जारी कर 06 प्रखंडों की सूची की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा है कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-30 में एक जुलाई 2026 से इन प्रखंडों में अध्ययन-अध्यापन प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है।

सूची में अंकित प्रखंडों में महाविद्यालय की उपलब्धता या अनुपलब्धता की सम्यक जांच कर सूची की पुष्टि करें। यदि कोई ऐसा प्रखंड छूट गया हो जहां कॉलेज नहीं है, तो इसकी जानकारी निर्धारित प्रपत्र में विभाग को अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराए गए भवनों की सूची में से प्रत्येक प्रखंड के लिए उपयुक्त भवन का चयन कर तीन दिनों के भीतर प्रतिवेदन भेजने को कहा गया है, ताकि समय पर पढ़ाई शुरू की जा सके।
Pages: [1]
View full version: पश्चिम चंपारण जिले के 6 प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलज, जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई