cy520520 Publish time 2026-2-13 14:27:35

पलवल में घर में घुसकर परिवार पर हमला, पांच सदस्य घायल; 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/MARPIT-1770974014629_m.webp

पलवल में घर में घुसकर मारपीट का मामला। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पलवल। मुंडकटी थाना अंतर्गत गोपालगढ़ गांव में घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। मुंडकटी थाना पुलिस ने 13 नामजद समेत अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता धर्मवती के अनुसार नौ फरवरी की रात को आरोपित गजेन्द्र उर्फ गज्जू, सतेन्द्र उर्फ सिक्कू, कृष्ण, मामराज, रोहित, सुखदेव, श्याम, रोबिट, मनीष, भूरा, बलदेव, ब्रजेश, चंचल, धर्मेन्द्र व कृष्ण समेत अन्य लोग लाठी, डंडा, फरसा, कुल्हाड़ी और हथौड़ा लेकर घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।

हमले में धर्मवती, सुरेन्द्र, सुमरती, बबीता और मनीष घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने हवाई फायरिंग भी की और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- केजीपी एक्सप्रेसवे रोड एक्सीडेंट में ड्राइवर समेत NHAI पर भी FIR, लापरवाह अफसरों पर भी गिरेगी गाज

इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले भी आरोपितों के विरुद्ध शिकायत दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
जांच में नहीं हुई फायरिंग की पुष्टी

पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। जांच के दौरान फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई, जबकि गली में रास्ता रोककर मारपीट की बात सामने आई।

मामले में मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई मुकेश को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर पलवल के युवक से नौ लाख की ठगी, फर्जी वीजा थमाकर फरार हुआ आरोपी
Pages: [1]
View full version: पलवल में घर में घुसकर परिवार पर हमला, पांच सदस्य घायल; 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज