cy520520 Publish time 2026-2-13 15:27:58

कपूरथला में मिड-डे मील कार्यकर्ताओं का सैलरी बढ़ाने को लेकर धरना, भूख हड़ताल की चेतावनी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/jammu_kashmir_news_latest-(1)-1770977872695_m.webp

कपूरथला में मिड-डे मील कार्यकर्ताओं का सैलरी बढ़ाने को लेकर धरना (जागरण फोटो)



संवाद सहयोगी, सुल्तानपुर लोधी। मिड-डे मील वर्कर्स द्वारा आज अपनी मांगों को लेकर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) में धरना दिया गया । धरने के दौरान वर्कर्स ने कहा कि उन्हें सैलरी के तौर पर सिर्फ 3000 रुपये हर महीने मिलते हैं जिससे घर का खर्च चलाना बहुत मुश्किल हो गया है।

मिड-डे मील वर्कर्स ने पंजाब सरकार से मांग की कि उनकी सैलरी तुरंत बढ़ाई जाए और उन्हें रेगुलर किया जाए। वर्कर्स ने चेतावनी दी कि अगर सरकार जल्द ही कोई फैसला नहीं लेती है, तो वे अनिश्चित समय के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हड़ताल को भूख हड़ताल का रूप दिया जाएगा।

जिसके दौरान वह न तो खुद खाना खाएंगे और न ही स्कूलों में बच्चों के लिए मिड-डे मील बनाएंगे। मिड-डे मील वर्करों ने सरकार से अपील की कि उनकी जायज़ मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और जल्द ही कोई हल निकाला जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई और खाने पर कोई असर न पड़े।इस मौके पर राजवंत कौर, लखवीर कौर, जागीर कौर, परमजीत कौर, सरबजीत कौर, सोनू और मनजीत कौर व अन्य वर्कर मौजूद थे।
Pages: [1]
View full version: कपूरथला में मिड-डे मील कार्यकर्ताओं का सैलरी बढ़ाने को लेकर धरना, भूख हड़ताल की चेतावनी