cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

हिसार में धोखाधड़ी का मामला, ऑनलाइन वाटरप्रूफिंग के नाम पर 28 हजार का लगाया चूना

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/_FRAUD_-1770978017096_m.webp

लाजपत नगर के रहने वाले व्यक्ति के साथ हजारों रुपये की धोखाधड़ी।



जागरण संवाददाता, हिसार। शहर के लाजपत नगर में रहने वाले हरीश के साथ कुछ लोगों ने हजारों रुपये की धोखाधड़ी की । इस संबंध में पीएलए पुलिस चौकी में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में लाजपत नगर में रहने वाले हरीश ने बताया कि कुछ दिन पहले इंटरनेट पर वाटर प्रूफिंग का विज्ञापन देखा था। फिर जो नंबर दिखाई दिया उस पर काल की और उनको विद्युत नगर के पास बनाए जा रहे जिम का वाटर वाटर प्रूफिंग करने का काम दिया।

उसने कहा कि काम शुरू करने से पहले आधी पेमेंट करवानी होगी। फिर पिछले शनिवार को उनकी तरफ से दिए गए खाते में 28 हजार रुपये की नकदी जमा करवा दी।

फिर अगले दिन कर्मचारी काम करने के लिए आया, लेकिन उसके बाद कर्मचारी नहीं आया। जब उनके नंबर पर काल की तो नंबर बंद आया। कई दिन तक संपर्क करने के बाद भी संपर्क नहीं हुआ। अब इस संबंध में पीएलए पुलिस चौकी में शिकायत दी है।
Pages: [1]
View full version: हिसार में धोखाधड़ी का मामला, ऑनलाइन वाटरप्रूफिंग के नाम पर 28 हजार का लगाया चूना