LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3200 करोड़ की ठगी : STF ने कंपनी संचालक को नोएडा से दबोचा, अब तक 16 गिरफ्तारियां

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/forex-trading-215959-1770977770898_m.webp

साइबर ठगी (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में फॉरेन एक्सचेंज ट्रेडिंग के नाम पर 3200 करोड़ रुपये से अधिक की कथित ठगी के मामले में मध्य प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने रैनेट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक ऋषिकेश राय को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

जांच में सामने आया है कि ठगी गई कुल रकम में से 2062 करोड़ रुपये इसी कंपनी के बैंक खातों में जमा हुए थे।
नोएडा में घेराबंदी कर गिरफ्तारी

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, आरोपित के नोएडा में होने की गोपनीय सूचना मिली थी। सेक्टर-77 इलाके में संदिग्ध स्थानों पर निगरानी और रैकी के बाद उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में ठगी नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
दुबई से संचालित हो रहा था नेटवर्क

इस कथित ठगी का मास्टरमाइंड नवाब उर्फ लविश चौधरी बताया जा रहा है, जो दुबई से पूरा नेटवर्क संचालित कर रहा है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है और भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की गई है। एसटीएफ ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। अब तक इस मामले में 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- पहले तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, फिर रिवर्स कर रौंद दिया... रायसेन में दिल दहला देने वाली वारदात CCTV में कैद
ऐसे दिया जाता था झांसा

जांच के मुताबिक, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में एजेंटों के जरिए लोगों को निवेश पर 6 से 8 प्रतिशत तक रिटर्न का लालच दिया जाता था। निवेशकों को Yorker Capital, Yorker FX और BotBro जैसी अपंजीकृत कंपनियों में निवेश का भरोसा दिलाया जाता था।

निवेश की राशि रैनेट कंपनी के खातों में ट्रांसफर कराई जाती थी। इसके बाद पीड़ितों को ऑनलाइन पोर्टल पर फर्जी तरीके से मुनाफा दिखाकर भरोसा बनाए रखा जाता था।

इंदौर के एक पीड़ित ने 18 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

एसटीएफ अब इस बहुचर्चित फॉरेक्स फ्रॉड की परतें खोलने में जुटी है और अन्य संभावित आरोपितों की तलाश जारी है।
Pages: [1]
View full version: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3200 करोड़ की ठगी : STF ने कंपनी संचालक को नोएडा से दबोचा, अब तक 16 गिरफ्तारियां