कौन हैं Rajpal Yadav की दूसरी पत्नी राधा? शादीशुदा इंसान के प्यार में पड़कर कनाडा से आईं भारत
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Rajpal-(4)-1770979586794_m.webpअपनी पत्नी के साथ राजपाल यादव (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजपाल यादव फिलहाल 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई 12 फरवरी को हुई लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने इसे 16 फरवरी तक के लिए टाल दिया है।
कई सेलेब्स ने किया राजपाल यादव का समर्थन
अभिनेता ने 2 फरवरी को सेरेंडर कर दिया था। उनके आत्मसमर्पण की खबर फैलने के बाद फिल्म जगत की कई हस्तियों ने उनका समर्थन किया। हाल ही में उनकी दूसरी पत्नी राधा यादव ने भी चल रहे कानूनी मामले के बीच अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा, “सभी ने उनका साथ दिया है। फिल्म इंडस्ट्री ने भी उनका समर्थन किया है। मदद के लिए आगे आने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।“
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/13/template/image/Rajpal-(3)-1770979743597.jpg
यह भी पढ़ें- अभिनेता राजपाल यादव की मदद के लिए फिरोजाबाद एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बढ़ाया हाथ, अपने वेतन से दिए ₹51 हजार
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और फिल्म निर्माता डेविड धवन ने उन्हें आर्थिक मदद की पेशकश की है। राजपाल यादव के 25 साल से मैनेजर रहे गोल्डी जैन ने बताया कि कई प्रमुख अभिनेताओं, निर्देशकों और निर्माताओं ने अपना समर्थन दिया है। सोनू सूद और गुरमीत चौधरी ने सबसे पहले मदद का हाथ आगे बढ़ाया था।
ऐसे में राजपाल यादव की पत्नी राधा के बारे में काफी चर्चा हो रही है जो इस मुश्किल समय भी एक्टर के साथ डटकर खड़ी हैं।
कौन हैं राधा यादव ?
राधा यादव, राजपाल यादव के माता-पिता और गुरु के बाद उनकी सबसे बड़ी समर्थकों में से एक हैं। दोनों की मुलाकात 2001 में कनाडा में अनिल शर्मा की फिल्म \“द हीरो\“ की शूटिंग के दौरान हुई थी। 10 मई 2003 को दोनों ने शादी कर ली। राधा राजपाल यादव की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी का बेटी को जन्म देने के बाद देहांत हो गया था।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/13/template/image/Rajpal-(6)-1770980214491.jpg
बहुत ही आसानी से राधा ने अपनाया सबकुछ
एक न्यूज वेबसाइट को दिए एक पुराने इंटरव्यू में राजपाल ने बताया था कि राधा ने उनकी पहली शादी से हुई बेटी को भी अपनी बेटी की तरह पाला। कपल की खुद दो बेटियां हर्षिता और रेहांशी हैं। अभिनेता ने आगे कहा,“उसने हमारी भाषा भी आसानी से सीख ली। एक दिन जब मैं गांव पहुंचा, तो मैंने देखा कि वह मुंह ढककर बैठी हुई है, क्योंकि गांवों में महिलाएं एक खास तरीके से रहती हैं। जब भी वह होली और दीवाली के दौरान गांव आती है, तो कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि उसे पांच भाषाएं आती हैं! इसमें मेरी तरफ से कोई मेहनत नहीं लगी।”
राजपाल यादव की पत्नी बहुत जल्दी भारत के रंग ढंग में पूरी तरह से ढल गईं। उन्होंने राजपाल की उजड़ी हुई जिंदगी को संवारकर इमोशनल स्पोर्ट भी दिया।कनाडाई मूल की होने के बावजूद राधा भारतीय ग्रामीण परंपराओं को अपनाया और राजपाल के परिवार में घुलमिल गईं।
यह भी पढ़ें- तिहाड़ जेल में बंद Rajpal Yadav के घर में फंक्शन, परिवार में जश्न का माहौल; भाई को बेसब्री से जमानत का इंतजार
Pages:
[1]