deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया कैसे करेगी क्वालीफाई? यहां पढें पूरा समीकरण

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Australia-Cricket-Team-(1)-1770984831555_m.webp

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ कोलंबो में खेले गए मुकाबले में 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए अब सुपर-8 में क्वालीफाई करना मुश्किल होने वाला है। हालांकि, उनके लिए अभी दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम अब दूसरी टीमों पर निर्भर हो गई है। उन्हें अन्य टीमों के नतीजों पर उनकी किस्मत तय होने वाली है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में काफी कमजोर दिखाई दे रही है। टीम के स्टार गेंदबाज चोट की वजह से बाहर हैं और वे टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। इसमें पैट कमिंस और जोश हेजलवुड का नाम शामिल है। इन दोनों के अलावा मिचेल स्टार्क ने पहले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। स्टार खिलाड़ियों की कमी ऑस्ट्रेलिया को खली और अब वे दूसरी टीमों पर निर्भर हो गए हैं।
जिम्बाब्वे की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत

श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवरों में 146 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ उन्हें मुकाबले में 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
ग्रुप बी का पॉइंट्स टेबल

ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें एक मैच में हार मिली है और एक मैच में जीत। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी में शामिल है और इसकी अंकतालिका पर नजर डालें, तो श्रीलंका की टीम 2 मैचों में 2 जीत और 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। उनका नेट रन रेट भी +3.125 है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे की टीम है और उन्होंने 2 मैच खेले हैं और दोनों मैचों में जीत हासिल की है। इसी के साथ जिम्बाब्वे 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। सिकंदर रजा की अगुवाई वाली टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और उनका नेट रन रेट +1.984 का है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए समीकरण

ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 में क्वॉलीफाई करने के लिए अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने होंगे। उनका एक मैच श्रीलंका और दूसरा मैच ओमान से है। ऐसे में अपने दोनों मुकाबले वे जीतकर 6 अंक अर्जित कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम इन मुकाबलों में बड़े अंतर से जीत हासिल करना चाहेगी क्योंकि उनका नेट रन रेट +1.100 है, जो जिम्बाब्वे और श्रीलंका दोनों से ही खराब है।

ऑस्ट्रेलिया उम्मीद करेगी कि जिम्बाब्वे की टीम श्रीलंका और हरा दे और ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दोनों के ही 6 अंक होंगे लेकिन श्रीलंका 4 अंकों पर रह जाएगी और ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 के लिए क्वॉलीफाई कर लेगी। तो वहीं अगर जिम्बाब्वे भी अपने दोनों मैच हार जाए, जहां उन्हें श्रीलंका और आयरलैंड का सामना करना है, तो श्रीलंका के 6 अंक होंगे और वे क्वॉलीफाई कर जाएंगे।
श्रीलंका-जिम्बाब्वे के एक-एक मैच हारने पर समीकरण

अगर श्रीलंका की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारती है और जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना मुकाबला जीत लेती है, तो उनके 6 अंक होंगे। इसके अलावा जिम्बाब्वे आयरलैंड के खिलाफ जीत जाता है और ऑस्ट्रेलिया अपने दोनों मुकाबले जीतती है, तो 3 टीमें 6-6 अंक पर होंगी। ऐसे समय में नेट रन रेट के आधार पर टॉप-2 टीमों का फैसला होगा। इस समय ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट इन तीनों टीमों में सबसे खराब है और ऐसे में उन्हें अपने मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे ताकि रन रेट के आधार पर अगर फैसला हो, तो वे क्वॉलीफाई कर सकें।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK Playing 11: पाकिस्‍तान को पराजित करने के लिए 3 बड़े बदलाव कर सकती टीम इंडिया, स्‍टार प्‍लेयर्स बेंच पर बैठेंगे

यह भी पढ़ें- AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए सिंकदर रजा ने ड्रेसिंग रूम में ही बना लिया था प्लान, कप्तान ने खुद खोले सारे राज
Pages: [1]
View full version: AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया कैसे करेगी क्वालीफाई? यहां पढें पूरा समीकरण