deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे रहे घरवाले, बदमाशों ने सोने-चांदी के जोवरों पर किया हाथ साफ

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Raebareilly-news-1770984946845_m.webp



संवाद सूत्र, बछरावां (रायबरेली)। भगत खेड़ा में गुरुवार की रात एक घर में घुसे चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। शुक्रवार की सुबह बक्से का ताला टूटा देखा तो घर वालों के होश उड़ गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

राजू रावत दिहाड़ी मजदूर है। उन्हें बेटी की शादी करनी है, मजदूरी से पैसे बचाकर वह अभी से आभूषण आदि एकत्र करने लगे थे। गुरुवार की रात जीने से चोर घर के अंदर घुसे। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर कपड़े समेत पूरा सामान उठा ले गए।

घर के बाहर जाकर फेंके कपड़े

चोर घर के पीछे के रास्ते से बाहर निकले और कुछ दूर जाकर कपड़े वहीं फेंक दिए। सुबह लोगों ने घर के पीछे जाकर देखा तो कपड़े पड़े मिले। पुलिस कर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। राजू ने बताया कि पैसे बचाकर बेटी की शादी के लिए सामान एकत्र करने लगा था, ताकि शादी के समय कोई परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें- रिंग रोड निर्माण में करोड़ों का घोटाला, स्टोर ऑफिसर पर मुकदमा; सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कर ऐसी की हेराफेरी

पीड़ित के अनुसार करीब ढाई लाख के जेवरात चोरी हो गए। थानाध्यक्ष श्यामलाल पाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे रहे घरवाले, बदमाशों ने सोने-चांदी के जोवरों पर किया हाथ साफ