Gold Silver Price Crash: सोना ₹2800 और चांदी ₹16700 टूटी; ये है निवेश का मौका? एक्सपर्ट ने सब बता दिया
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Gold-18-th-1770989779030_m.webpGold Silver Price Crash: सोना ₹2800 और चांदी ₹16700 टूटी; ये है निवेश का मौका? एक्सपर्ट ने सब बता दिया
नई दिल्ली| सोना-चांदी में आज, 13 फरवरी को ऐसी गिरावट (gold silver price crash) आई कि निवेशकों से लेकर खरीदार तक सब हैरान हर गए। 24 कैरेट सोना 2,800 रुपए (gold price cras) और चांदी 16,700 रुपए (silver price crash) तक लुढ़क गई।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के शाम 5 बजे के रेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 2,885 रुपए सस्ता होकर 1,52,765 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गुरुवार को यही भाव 1,55,650 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
चांदी में तो गिरावट और भी बड़ी रही। कीमत 16,700 रुपए टूटकर 2,42,433 रुपए (silver price today) प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि एक दिन पहले यह 2,59,133 रुपए प्रति किलो थी। यानी एक ही दिन में चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज हुई।
आपके शहर में क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दाम?
शहर
सोना/10 ग्राम (24K)
सोना/10 ग्राम (22K)
सोना/10 ग्राम (18K)
चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली
₹153,640
₹140,837
₹115,230
₹242,830
मुंबई
₹153,900
₹141,075
₹115,425
₹243,250
पटना
₹153,820
₹141,002
₹115,365
₹243,120
जयपुर
₹153,880
₹141,057
₹115,410
₹243,210
कानपुर
₹153,930
₹141,103
₹115,448
₹242,860
लखनऊ
₹153,930
₹141,103
₹115,448
₹242,860
भोपाल
₹154,050
₹141,213
₹115,538
₹243,050
इंदौर
₹154,050
₹141,213
₹115,538
₹243,050
चंडीगढ़
₹153,890
₹141,066
₹115,418
₹242,800
रायपुर
₹153,830
₹141,011
₹115,373
₹242,700
पढ़ें पूरी खबर- Gold Investment: भारतीयों ने गोल्ड से बनाई दूरी, लेकिन चीन में इस वजह से जबरदस्त डिमांड; फिर बढ़ने वाले हैं दाम?
Gold Price Target 2026: 2 लाख के पार जाएगा सोना?
अब सवाल यह है कि आगे क्या होगा? क्या यह गिरावट और बढ़ेगी या फिर सोना दोबारा रफ्तार पकड़ेगा? केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, शॉर्ट टर्म में सोना 1,64,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं 1,45,000 प्रति 10 ग्राम का मजबूत सपोर्ट है। मतलब अगर दबाव बढ़ा तो भाव यहां तक फिसल सकते हैं।
शादी-ब्याह के लिए ज्वैलरी खरीदार और निवेशक क्या करें?
गोल्ड खरीदारी को लेकर अजय केडिया ने सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि अगर आप शादी-ब्याह या पारंपरिक जरूरत के लिए सोना-चांदी ले रहे हैं, तो जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं। लेकिन अगर मकसद निवेश है, तो एकमुश्त पैसा लगाने से बचें।
बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है, इसलिए एसआईपी (SIP) के जरिए धीरे-धीरे निवेश बेहतर रणनीति हो सकती है। चाहे गोल्ड ETF हो या म्यूचुअल फंड। फिलहाल बाजार में अस्थिरता है। ऐसे में जल्दबाजी के बजाय रणनीति के साथ फैसला लेना ही समझदारी होगी।
Pages:
[1]