इंटर-BA के छात्रों ने किया प्रसूता का ऑपरेशन, हालत बिगड़ने पर प्राइवेट हॉस्पिटल किया था रेफर; दो आरोपित गिरफ्तार
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/BA-student-ne-kiya-opration-1770991289357_m.webpसंवाद सूत्र, बेडकरनगर। बसखारी बाजार के अवैध नवजीवन हास्पिटल में प्रसूता का आपरेशन इंटरमीडिएट और कला स्नातक के छात्रों ने किया था। अपरेशन के बाद अधिक रक्तस्राव होने से प्रसूता की मौत हो चुकी है। आरोपितों के पिता स्वास्थ्य सेवा से जुड़े हैं। अंबेडकरनगर तथा सुलतानपुर के दोनों आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हास्पिटल संचालिका अभी फरार है।
बसखारी के बुकिया गांव के संदीप कुमार वर्मा की पत्नी प्रियंका को गत पांच फरवरी को प्रसव पीड़ा होने से स्वजन ने नवजीवन हास्पिटल में भर्ती कराया था। यहां प्रसूता का आपरेशन कर प्रसव कराया गया था। तत्समय अधिक रक्तस्राव होने लगा था। हालत गंभीर देख प्रसूता को अकबरपुर निजी अस्पताल भेजा गया।
हालांकि प्रसूता की हालत को देखकर लखनऊ ले जाने की सलाह दी गई। छह-सात फरवरी की रात स्वजन लखनऊ लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद स्वजन लेकर नवजीवन अस्पताल पहुंचे। जानकारी होते संचालिका रूबी फरार हो गई।
यह भी पढ़ें- हत्या के आरोप में 9 साल तक काटी जेल, अब सबूतों के अभाव में कोर्ट ने किया रिहा
पति ने संचालिका पर अप्रशिक्षित के माध्यम से आपरेशन का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने अस्पताल संचालिका पर मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान मालीपुर के योगेश यादव और सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना के बेलवाई गांव के शुभम विश्वकर्मा का नाम सामने आया। पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर में दोनों को बसखारी के पूर्वी चौराहा से गिरफ्तार किया है।
स्वाथ्य सेवा से जुड़े हैं आरोपितों के पिता
आरोपित योगेश यादव के पिता भगवान दास सीएचसी जलालपुर में वार्ड ब्वाय थे। वह उनके साथ दवा, इलाज करता था। दूसरे आरोपित इंटरमीडिएट के छात्र शुभम विश्वकर्मा संग मिल बिना किसी वैध डिग्री के प्रसूता प्रियंका का आपरेशन किया था। शुभम के पिता विजय विश्वकर्मा का बेलवाई में एक नर्सिगहोम संचालित है।
प्रसूता का आपरेशन करने वाले गिरफ्तार इंटरमीडिएट और बीए के दोनों छात्रों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे मुकदमे में शामिल किया जाएगा। - नितीश तिवारी, क्षेत्राधिकारी
Pages:
[1]