deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

CM नीतीश कुमार ने दिया बंद चीनी मिलों चालू करने का निर्देश, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Bihar-CM-Nitish-Kumar-1770991741963_m.webp

CM नीतीश कुमार ने दिया बंद चीनी मिलों चालू करने का निर्देश, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर



राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य की सभी बंद चीनी मिलें चालू होंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सात निश्चय-3 के तहत समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार के लिए हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस आशय के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों काे कहा कि राज्य में जो भी बंद चीनी मिलें हैं उन्हें जल्द शुरू कराएं। मालूम हो कि राज्य में पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया, पूर्वी चंपारण के बाराचकिया, मुजफ्फरपुर जिले में मोतीपुर, गोपालगंज जिले में सासामूसा, सारण जिले में मढ़ौरा, समस्तीपुर जिले में समस्तीपुर तथा दरभंगा जिले में सकरी एवं रैयाम चीनी मिलें बंद हैं। अन्य. बंद पड़ी चीनी मिलों को भी मुख्यमंत्री ने जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार योजना का क्रियान्वयन ठीक ढंग से और तेजी से पूरा करें। पुरानी बंद चीनी मिलों के शुरू होने से किसानों को काफी फायदा होगा और लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। बिहार को देश के पांच विकसित राज्यों की सूची में शामिल करने के लिए एक्शन प्लान के साथ चरणबद्ध तरीके से काम करें।

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने मुख्यमंत्री की बैठक में एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से समृद्ध उद्योग- सशक्त बिहार से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह तथा गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार ने अपने-अपने विभागों द्वारा इस योजना के क्रियान्वयन को ले किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ने कहा कि गोपालगंज जिले के सासामूसा चीनी मिल को जल्द शुरू किया जाएगा।

समीक्षा बैठक में मु्ख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डा. चंद्रशेखर सिंह तथा सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह सहित कई अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।
Pages: [1]
View full version: CM नीतीश कुमार ने दिया बंद चीनी मिलों चालू करने का निर्देश, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर