LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

Video: पूर्व IPS अमिताभ दास के घर पटना पुलिस की रेड; तबीयत बिगड़ी, क‍िस मामले में हुई कार्रवाई?

जागरण संवाददाता, पटना। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर पर शुक्रवार को पटना पुलिस ने छापेमारी की। पाटल‍िपुत्र एवं चित्रगुप्‍त नगर समेत तीन थाने की पुलिस छापेमारी कर रही है।

उनके पाटल‍िपुत्र कॉलोनी स्‍थ‍ित पटना स्‍काइज अपार्टमेंट में पुलिस छानबीन कर रही है। छापेमारी के दौरान ही अमिताभ दास की तबीयत ब‍िगड़ गई। इसके बाद उन्‍हें पास के रूबन हॉस्‍प‍िटल में ले जाया गया है।

सोशल मीड‍िया पर तथ्‍यहीन और भड़काऊ पोस्‍ट अपलोड करने के मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। राजधानी के एक गर्ल्‍स हॉस्‍टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में उन्‍होंने पोस्‍ट किया था।

पहले भी वे कई ऐसे बयान दे चुके हैं जिससे खलबली मच गई थी। हाल में लालू प्रसाद के पुत्र तेज प्रताप यादव भी उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे।   

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/13/template/image/Residence-1770990313833.jpg

(अमिताभ दास के इसी आवास पर हुई छापेमारी।)

पूर्व आईपीएस ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफाॅर्म पर नीट छात्रा की मौत मामले में जो पोस्‍ट डाले थे, जांच में उसे तथ्‍यहीन और भड़काऊ पाया गया।

पुलिस के अनुसार ऐसे पोस्‍ट जांच को प्रभावित करने वाले हैं। दरअसल पूर्व आईपीएस ने कहा था कि इस मामले में राज्‍य के एक बड़े नेता के बेटे का भी डीएनए टेस्‍ट होना चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा था कि देर होने पर नेता का पुत्र विदेश भाग सकता है।

बता दें कि जहानाबाद निवासी छात्रा की पटना के एक हॉस्‍टल में तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान अस्‍पताल में मौत हो गई थी।इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया। मामले में सियासी संंग्राम भी खूब मचा, आखिरकार केस सीबीआई को सौंप दिया गया है।   

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/13/template/image/Ruban-Hospital-1770990375844.jpg

(रूबन हॉस्‍प‍िटल में तैनात पुलिस।)
Pages: [1]
View full version: Video: पूर्व IPS अमिताभ दास के घर पटना पुलिस की रेड; तबीयत बिगड़ी, क‍िस मामले में हुई कार्रवाई?