होली पर घर जाने की टेंशन खत्म! दिल्ली-यूपी और बिहार के लिए खुली स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग, ये रही पूरी लिस्ट
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Special-Train-1770995703601_m.webpजागरण संवाददाता, लखनऊ। होली पर अपने घर आने और यहां से वापस जाने के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों को रेलवे देगा। रेलवे लखनऊ से नई दिल्ली सहित कई प्रमुख स्टेशनों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। यह ट्रेनें दिल्ली , श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा , चंडीगढ़ से लेकर बिहार तक की राह आसान करेंगी।
सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04203 स्पेशल लखनऊ से 23 फरवरी दो मार्च को सुबह 8:05 बजे चलकर शाम 6:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन 04204 स्पेशल 23 फरवरी व दो मार्च को नई दिल्ली से रात 8:20 बजे चलकर लखनऊ सुबह 6:35 बजे पहुंचेगी।
04209 स्पेशल वाराणसी से 24 फरवरी से छह मार्च तक प्रतिदिन रात 10:30 बजे चलकर लखनऊ से 3:30 बजे होते हुए दिल्ली दोपहर 1:30 बजेपहुंचेगी। 04210 स्पेशल दिल्ली से 25 फरवरी से सात मार्च तक प्रतिदिन शाम 7:25 बजे चलकर रात 3:30 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 9:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
ट्रेन 04213 स्पेशल अयोध्या कैंट से 24, 26 फरवरी, एक, तीन और पांच मार्च को शाम 6:20 बजे चलकर रात 8:45 बजे लखनऊ होते हुए सुबह छह बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन 04214 स्पेशल आनंद विहार से 25 , 27 फरवरी, दो, चार व छह मार्च को सुबह नौ बजे चलकर शाम 6:20 बजे लखनऊ होते हुए रात 10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
04227 स्पेशल वाराणसी से 21 व 28 फरवरी को दोपहर 2:50 बजे चलकर रात 8:40 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 7:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन 04228 स्पेशल 22 फरवरी व एक मार्च को चंडीगढ़ से सुबह 9:30 बजे चलकर रात 8:05 बजे लखनऊ होते हुए रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
04604 स्पेशल श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से 22, 26 फरवरी, दो व छह मार्च को शाम 6:15 बजे चलकर दोपहर 12:25 बजे लखनऊ होते हुए शाम सात बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन 04603 स्पेशल वाराणसी से 24, 28 फरवरी, चार व आठ मार्च को सुबह पांच बजे चलकर 10:20 बजे लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह छह बजे श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी।
04514 स्पेशल चंडीगढ़ से 26 फरवरी व पांच मार्च को रात 11:35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11 बजे लखनऊ होते हुए शाम 5:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन 04513 स्पेशल गोरखपुर से 27 फरवरी व छह मार्च को रात 10:05 बजे चलकर लखनऊ से रात तीन बजे होते हुए चंडीगढ़ दोपहर 2:10 बजे पहुंचेगी।
बिहार की राह भी होगी आसान
ट्रेन 04054 स्पेशल 20 फरवरी से छह मार्च तक नई दिल्ली से प्रतिदिन शाम 7:50 बजे चलकर ऐशबाग सुबह 7:45 बजे होकर बरौनी रात 10 बजे पहुंचेगी। इसी तरह 04053 स्पेशल 22 फरवरी से आठ मार्च तक बरौनी से प्रतिदिन रात 12:45 बजे चलकर ऐशबाग से दोपहर 3:38 बजे होते हुए नई दिल्ली तड़के 3:50 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन 04060 स्पेशल 20 फरवरी से छह मार्च तक प्रतिदिन रात 9:35 बजे नई दिल्ली से चलकर सुबह 9:40 बजे ऐशबाग, 10:08 बजे बादशाहनगर होते हुए अगले दिन सुबह चार बजे सुपौल पहुंचेगी। वहीं, 04059 स्पेशल 22 फरवरी से आठ मार्च तक प्रतिदिन सुबह सात बजे सुपौल से चलकर रात 3:18 बजे बादशाहनगर, सुबह 4:40 बजे ऐशबाग से होते हुए शाम 4:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
ट्रेन 04014 स्पेशल आनंद विहार से 27 फरवरी से छह मार्च तक दोपहर 3:40 बजे चलकर रात 12:50 बजे लखनऊ होते हुए अगले दिन रात को 8:15 बजे लौकहा बाजार पहुंचेगी। ट्रेन 04013 स्पेशल 28 फरवरी से सात मार्च तक प्रतिदिन लौकहा बाजार से रात 9:30 बजे चलकर अगले दिन शाम 5:50 बजे लखनऊ होते हुए तड़के 3:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
ट्रेन 04022 स्पेशल नई दिल्ली से 20 फरवरी से छह मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर दो बजे चलकर रात 11 बजे लखनऊ होते हुए सुबह पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन 04021 स्पेशल गोरखपुर से 21 फरवरी से सात मार्च तक प्रत्येक शनिवार को सुबह सात बजे चलकर लखनऊ से दोपहर 1:15 बजे होते हुए नई दिल्ली रात 11:10 बजे पहुंचेगी।
Pages:
[1]