cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

Zayn Malik ने Gigi Hadid को दिया था धोखा, सुपरमॉडल से सिंगर ने नहीं किया कभी प्यार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Gigi-1770995245489_m.webp

जीजी हदीद के साथ जैन मलिक (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक टाइम पर जैन मलिक (Zayn Malik) जीजी हदीद (Gigi Hadid) को हमेशा अपने पास रखना पसंद करते थे लेकिन अभी पिछले काफी समय से दोनों साथ में दिखाई नहीं दिए। दोनों को अलग हुए पांच साल से भी अधिक समय हो गया है और अब जाकर वन डायरेक्शन के पूर्व सदस्य जैन मलिक ने इस पर बात की। जैन ने कहा कि हालांकि दोनों ने पांच सालों तक डेट किया लेकिन उन्हें अब लगता है कि उनके बीच प्यार कभी था ही नहीं।
दोनों की 5 साल की बेटी है

जैन ने शो कॉल हर डैडी पर कहा, “सच कहूं तो यह बात रिकॉर्ड पर रहे, मैं हमेशा जी से प्यार करूंगा, क्योंकि मेरी बच्ची के इस दुनिया में होने का कारण वही है और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।“ बता दें कि जैन और गिगी की 5 साल की बेटी खई है। जैन ने कहा कि मैं हमेशा उनसे प्यार करूंगा, लेकिन मुझे नहीं पता कि मैं उनसे प्यार करता था या नहीं।“ हालांकि जैन को पक्का नहीं पता कि क्या उन्हें कभी सुपरमॉडल से सचमुच प्यार हुआ था। सिंगर अभी भी इस पर कंफ्यूज दिखे। दोनों का नाम सबसे पहली बार साल 2016 में जोड़ा गया था। उन्होंने फिर दोहराया, “मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं, लेकिन नहीं, मुझे नहीं लगता कि उस समय मैं उनसे प्यार करता था।”

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/13/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-13-at-8.44.20-PM-1770995706262.jpeg

यह भी पढ़ें- Don 3 के विवाद के बीच Farhan Akhtar का हॉलीवुड में डेब्यू, भारत रत्न विजेता की भूमिका में दिखेंगे एक्टर
साल 2021 में हुए थे अलग

उन्होंने इसका तर्क ये दिया कि अगर मैंने उनसे प्यार किया होता तो शायद मैं खुद का एक बेहतर रूप होता। दोनों साल 2021 में अलग हो गए थे। सिंगर बहुत जल्द अपनी पांचवी एल्बम KONNAKOL लाने वाले हैं जो अप्रैल में रिलीज होगी।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/13/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-13-at-8.44.47-PM-1770995724687.jpeg
जैन से नाराज हैं जीजी

जैन ने आगे बताया, “प्यार को लेकर मेरी समझ लगातार विकसित हो रही है। उस समय मुझे लगा होगा कि यह प्यार था, लेकिन जैसे-जैसे मैं बड़ा हुआ, मुझे एहसास हुआ कि शायद यह प्यार नहीं था। शायद यह वासना थी। शायद यह कुछ और था। मुझे नहीं लगता कि यह प्यार था।” वहीं हंगामा एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जीजी उनकी इस बात से काफी नाराज हैं। उनका मानना है कि दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे।

यह भी पढ़ें- Hollywood की कई फिल्मों की जान हैं ये सुपरबाइक्स, Kawasaki से लेकर Harley तक चला चुके हैं कई सितारे
Pages: [1]
View full version: Zayn Malik ने Gigi Hadid को दिया था धोखा, सुपरमॉडल से सिंगर ने नहीं किया कभी प्यार