cy520520 Publish time 2026-2-13 21:27:07

महोबा में दिल दहला देने वाली घटना: बेटी की शादी से 11 दिन पहले कर्ज के बोझ से टूटा बाप, चुन ली मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Mahoba-Father-Committed-Suicide-Before-Daughter-Wedding-1770999114748_m.webp



जागरण संवाददाता, महोबा। महोबा में एक हृदय विदारक घटना ने सबको झकझोर दिया। बेटी की शादी में महज 11 दिन शेष थे, कार्ड बांटे जा चुके थे, लेकिन आर्थिक तंगी और पुराने कर्ज के बोझ से टूटे पिता ने मौत को चुन लिया। खुशियों का घर देखते ही देखते मातम में बदल गया।

थाना श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम ज्योरईया निवासी 45 वर्षीय कृष्णपाल सिंह ने बेटी की शादी के 11 दिनों पहले गुरुवार की देर शाम खेत में लगे पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण को नीचे उतारा और उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दिवंगत के भाई इंद्रपाल ने बताया गया है कि वह देर शाम घर से निकल गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटै तो स्वजन खेत पहुंची और नजारा देखकर दंग रह गए। शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं। स्वजन के मुताबिक 19 वर्षीय बेटी तनीशा की शादी 24 फरवरी को होनी है। रिश्तेदारी में कार्ड भी बांटे जा चुके है। शादी की व्यवस्था न बन पाने के कारण वह परेशान रहते थे। उनके पास दो बीघा जमीन है और कुछ लोगों का पुराना कर्ज भी था।

दिवंगत के भाई इंद्रपाल ने बताया कि दो साल पहले बड़ी बेटी शालिनी का विवाह जैसे-तैसे किया था। लेकिन इस बार रुपयों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। दिवंगत की तीन बेटियां व दो बेटे है। घटना से स्वजन बदहवास है।

थानाध्यक्ष श्रीनगर जयचंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर घटना के कारणों की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, नायब तहसीलदार विकास गोयल का कहना है कि घटना की जांच के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Holi 2026: सीटें फुल, वेटिंग लंबी… इन रूटों पर यात्रियों के लिए रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

यह भी पढ़ें- Kanpur Market Rates Today 13 Feb: : अनाज, दलहन, तेल और सराफा में सामान्य कारोबार, सोना-चांदी नरम

यह भी पढ़ें- कानपुर गंगा ब्रिज पर जाम में फंसे अखिलेश यादव, X पर पोस्ट कर BJP के दावों पर उठाए सवाल
Pages: [1]
View full version: महोबा में दिल दहला देने वाली घटना: बेटी की शादी से 11 दिन पहले कर्ज के बोझ से टूटा बाप, चुन ली मौत