Chikheang Publish time 2026-2-13 21:56:37

कोडरमा में हथियार तस्कर गिरफ्तार, सतगावां के स्कूल से दबोचा गया गिरोह का सदस्य

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Koderma-News-(7)-1771000521463_m.webp

सतगावां में हथियार तस्करी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार



संवाद सहयोगी, कोडरमा। कोडरमा पुलिस ने हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के एक सदस्य को जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत अंतर्गत गजहड टोला से गिरफ्तार किया है।

पकड़ा गया आरोपी रामेश्वर प्रसाद उर्फ राकेश साव बिहार के जहानाबाद जिले के काको ओपी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से दो देसी कारबाइन, दो देसी राइफल, पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद किया है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/13/template/image/Koderma-Crime-1771000554509.jpg

बताया जाता है कि वह पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध अवस्था में इलाके में घूम रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे एक प्राथमिक सरकारी स्कूल से दबोचा गया।

एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हथियार किसे सप्लाई किए जाने थे और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।
Pages: [1]
View full version: कोडरमा में हथियार तस्कर गिरफ्तार, सतगावां के स्कूल से दबोचा गया गिरोह का सदस्य