cy520520 Publish time Yesterday 22:01

Sonipat: सोनीपत में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो...चार दोस्तों की मौत

हरियाणा के सोनीपत में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी युवक एक शादी समारोह से लौट रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सोनीपत के पास भावर्ड गांव में शादी में शामिल होने के बाद सात युवक स्कॉर्पियो गाड़ी से वापस जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण चालक का नियंत्रण खो बैठी और हादसा हो गया।



हादसे में चार लोगों की हुई मौत



इस दुर्घटना में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान खारवाली गांव के अंकुश, दीपक और साहिल तथा घुसकानी गांव के गोलू के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।




संबंधित खबरें
Jharkhand: हजारीबाग में हाथियों का तांडव...6 को कुचला, एक ही घर से उठीं 4 अर्थियां अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 10:25 PM
एयर इंडिया पर लगा एक करोड़ का जुर्माना, DGCA ने सेफ्टी नियमों का पालन न करने पर लिया बड़ा एक्शन अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 8:05 PM
BJP छोड़ TMC में शामिल होते ही चंदन मंडल ने उठाए \“लक्ष्मी भंडार\“ पर सवाल, बोले - 6 महीने से लोगों को नहीं मिला पैसा अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 7:35 PM

पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में अंकित, मोहित और सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले पास के अस्पताल में इमरजेंसी इलाज दिया गया, बाद में बेहतर उपचार के लिए PGI खानपुर भेजा गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, सभी युवक रोहतक जिले के खारवाली और घुसकानी गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।



हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Pages: [1]
View full version: Sonipat: सोनीपत में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो...चार दोस्तों की मौत