deltin33 Publish time 2026-2-13 22:29:11

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो भाइयों की मौत, दुर्घटना में माता-पिता घायल, पिहानी-बरगावां मार्ग पर हुआ हादसा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Road-accident-(1)-1771002904934_m.webp



संवादसूत्र, पिहानी (हरदोई)। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई माता-पिता के साथ बाइक पर सवार थे। उनके माता पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो भाइयों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ागांव निवासी आरिफ अपनी पत्नी नूरजहां और दो मासूम बच्चों पांच वर्षीय हासिम और तीन वर्षीय कासिम के साथ बाइक से अपनी ससुराल पिपरी से गांव लौट रहे थे। हासिम सबसे आगे बाइक की टंकी पर बैठा था, जबकि कासिम को नरजहां ने बीच में बैठा रखा था।

तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मारी

पिहानी से बरगावां मार्ग पर भीठा गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बताते हैं कि कार की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बच्चे उछलकर काफी दूर जा गिरे। सिर के बल गिरने से उनके गंभीर चोट आई, जबकि आरिफ और नूरजहां गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों को पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस ने दोनों बच्चों के साथ माता पिता को सीएचसी पहु्ंचाया, लेकिन हासिम और कासिम की मौत हो चुकी थी, जबकि आरिफ और नूरजहां के गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- UP में 20-21 फरवरी को सभी जिलों में लगेगा परिवहन मेला, \“वन टाइम टैक्स\“ व्यवस्था की मिलेगी पूरी जानकारी

दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और स्वजन अस्पताल पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि कार की तलाश हो रही है। सीसी टीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।
Pages: [1]
View full version: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो भाइयों की मौत, दुर्घटना में माता-पिता घायल, पिहानी-बरगावां मार्ग पर हुआ हादसा