LHC0088 Publish time 2026-2-13 22:29:21

पॉश कॉलोनी, महंगी गाड़ियां और खौफनाक अतीत; देहरादून में कुख्यात विक्रम शर्मा की हत्या ने खोले कई राज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/gangster-vikram-sharma-1771002850571_m.webp

कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की फोटो।



विरेंद्र कुमार, देहरादून। कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हत्या के बाद उसके अतीत का सच सामने आया है। हालांकि, देहरादून में वर्षों से रह रहे इस गैंगस्टर के कारनामों और असलियत से पड़ोसी भी अंजान थे।

विक्रम शर्मा पर 30 से अधिक हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। वह दून की एक पाश कालोनी में पुलिस से अपनी आपराधिक पहचान छिपाकर कई वर्षों से सुकून से रह रहा था। अब उसकी हत्या के बाद पुलिस में हलचल मची और पड़ोसियों के सामने विक्रम की असलियत आई तो सब हैरान हैं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/13/template/image/jharkhand-gangster-1771003194113.jpg

पड़ोसियों के मन में विक्रम की लंबी कद-काठी और रसूखदार छवि अब भी ताजा है। सहस्रधारा रोड स्थित अमन विहार की ग्रीन व्यू रेजिडेंसी के बी-ब्लाग की पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर-502 में विक्रम शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ सात-आठ वर्षों से रहता था।

उसकी बेटी शहर के एक निजी विद्यालय में 10वीं में पढ़ रही है। पड़ोसी उसके कुख्यात इतिहास से अनजान थे। लोगों का कहना है कि विक्रम अक्सर अपने काम में व्यस्त रहता था और चुनिंदा लोगों के साथ उठता-बैठता था।

[*]वह अक्सर राह में मिलने पर अभिवादन करता और सौम्यता से पेश आता था।


विक्रम पड़ोसियों के हर सुख-दुख में शामिल होता था। वह प्रतिदिन सुबह आठ बजे जिम के लिए निकलता था और जिम से लौटने के बाद अपने आफिस जाता था। उसके व्यवहार से कभी ऐसा नहीं लगा कि वह एक कुख्यात गैंगस्टर है।

पूरे क्षेत्र में उसकी पहचान स्टोन केसर संचालक और प्रापर्टी डीलर के रूप में थी। विक्रम महंगी गाड़ियों का शौक भी रखता था और वह काशीपुर में काम के सिलसिले में आता-जाता रहता था।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/13/template/image/Dehradun-News-Today-1771003210231.jpg
परिवार के लोगों ने मीडिया से बनाई दूरी

विक्रम शर्मा की हत्या के बाद उसके परिवार और रिश्तेदारों ने मीडिया से दूरी बना ली है। घटना के संबंध में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने विक्रम के आवास पर पहुंचकर परिवार से घटना के संबंध में लिखित तहरीर देने को कहा, लेकिन स्वजन ने वकील से सलाह लेकर तहरीर देने की बात कही, जिसके कारण पुलिस अधिकारी वापस लौट गए।

यह भी पढ़ें- देहरादून गैंगस्टर हत्याकांड: हमलावर झारखंड से फ्लाइट से आए, हरिद्वार से किराए पर ली थी बाइक-स्कूटी

यह भी पढ़ें- देहरादून में 48 घंटे में दूसरी हत्या, झारखंड के गैंगस्टर को गोलियों से भूना; पुलिस मान रही गैंगवार

यह भी पढ़ें- देहरादून में 5 हत्याओं के बाद एसएसपी अजय सिंह पर गिरी गाज, अब प्रमेंद्र डोभाल हाेंग नए कप्तान
Pages: [1]
View full version: पॉश कॉलोनी, महंगी गाड़ियां और खौफनाक अतीत; देहरादून में कुख्यात विक्रम शर्मा की हत्या ने खोले कई राज