LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

बलरामपुर में तीन फूस के मकानों में लगी भीषण आग, ट्रैक्टर समेत लाखों का शादी का सामान जलकर खाक

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/balrampur-news-(3)-1771008217559_m.webp

गैसड़ी के बगहीसीर में फूस के मकान से उठती लपटें



संवाद सूत्र, जागरण बलरामपुर। अज्ञात कारणों से लगी आग से बगहीसीर में तीन फूस के मकान जल गए। आग में नकदी, गृहस्थी का सामान, ट्रैक्टर, डनलप, पंपिंग सेट,चारा मशीन जल कर राख हो गया है। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाया। अग्निकांड पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।

केशव गुप्त ने बताया कि अज्ञात कारणों से छेदी के घर से आग की लपेट उठने लगी, देखते ही देखते जगमोहन, इंद्रावती सैनी का फूस का मकान भी जलने लगा। छेदी के घर में रखा गृहस्थी का पूरा सामान 30 हजार नकद व दो भैंस जल गई।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/14/template/image/72853883-1771008309055.jpg

जगमोहन के घर में 19 फरवरी को उनके लड़के की शादी है। घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान, जेवरात, 35 हजार नकद एवं शादी का पूरा सामान जल गया। आग की लपटों से घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर, डनलप, पंपिंग सेट चारा मशीन भी जल गई।

इंद्रावती के घर में अनाज एवं तीस हजार नकदी राख हो गई। लेखपाल तौसीफ ने बताया कि क्षति का आकलन करके अहेतुक सहायता के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है।

यह भी पढ़ें- वैशाली में पुलिस ने सुकुमारपुर दियारा में 13 अवैध देसी शराब भट्टियां ध्वस्त कीं, लाखों लीटर शराब नष्ट
Pages: [1]
View full version: बलरामपुर में तीन फूस के मकानों में लगी भीषण आग, ट्रैक्टर समेत लाखों का शादी का सामान जलकर खाक