deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

भोपाल में युवती के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, लिव-इन पार्टनर ने की हत्या, पेटी में बंद कर फेंका शव

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/dead-body-in-box-2154-1771020088860_m.webp

पानी के टैंक में पेटी के भीतर युवती का शव बरामद।



डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी के निशातपुरा क्षेत्र में पेटी में बंद मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवती की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने ही पैसों के विवाद में की थी। हत्या के बाद शव को एक दिन घर में छिपाकर रखा गया और फिर पेटी में बंद कर घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित पानी के टैंक में फेंक दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी के साथ उसकी मां, भाई और बहन को भी गिरफ्तार किया है।
मृतका की हुई शिनाख्त

निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 22 वर्षीय मिसबाह निवासी गोंदिया के रूप में हुई है। उसकी जान-पहचान इंटरनेट मीडिया पर एक डेटिंग एप के जरिए भोपाल के कमल नगर निवासी 22 वर्षीय समीर से हुई थी।

समीर लोडिंग ऑटो चलाता है और उसकी दो शादियां पहले हो चुकी हैं। दोनों पत्नियां उससे अलग रह रही हैं। वहीं, मिसबाह भी अपने पति से अलग रह रही थी और पिछले साल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में समीर के बुलावे पर भोपाल आई थी। शुरुआत में समीर ने उसे होटल में ठहराया और बाद में अपने घर ले आया, जहां दोनों लिव-इन में रहने लगे।
ब्लैकमेलिंग के आरोप, गला दबाकर हत्या

पुलिस के मुताबिक कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। आरोपी समीर का दावा है कि मिसबाह उसे छोड़ने के एवज में पैसों की मांग कर रही थी और ब्लैकमेल कर रही थी। सात-आठ फरवरी की दरम्यानी रात विवाद इतना बढ़ गया कि समीर ने कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- MP के मंत्रालय में \“फर्जी IAS\“ की एंट्री, खुद को 2019 बैच का अफसर बताया, पूछताछ में खुली पोल

हत्या के बाद उसने अपनी मां शहनाज बी, बहन सायमा और भाई साहिल को सूचना दी। अगले दिन आठ-नौ फरवरी की रात सभी ने मिलकर शव को पेटी में बंद किया और घर से करीब 200 मीटर दूर एक खुले पानी के टैंक में फेंक दिया।
ऐसे खुला राज

टैंक में बंद पेटी में शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में गहन पूछताछ की। स्थानीय लोगों से पता चला कि समीर के साथ एक युवती को कुछ समय पहले देखा गया था। संदेह के आधार पर समीर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Pages: [1]
View full version: भोपाल में युवती के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, लिव-इन पार्टनर ने की हत्या, पेटी में बंद कर फेंका शव