Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

मेरठ में लकड़ी व्यापारी के घर डकैती: वृद्धा को बंधक बनाकर ₹37 लाख के जेवर और कैश लूट ले गए बदमाश

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/meerut-news-(7)-1771019872725_m.webp



जागरण संवाददाता, मेरठ। किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शौंदत में गुरुवार मध्यरात नकाबपोश बदमाशों ने लकड़ी व्यापारी के घर डकैती डालकर साढ़े सत्रह लाख रुपये की नकदी व लगभग 20 लाख रुपये के जेवरात ले गए। करीब पंद्रह मिनट तक वृद्धा को तमंचे के बल पर बंधक बनाए रखा और उनके चले जाने के बाद ही चीख पुकार मचाई तो लोग एकत्र हुए।

फॉरेंसिक व डॉग स्कावायड टीम और एसओजी भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए। वहीं, एसएसपी अविनाश पांडेय व डीआईजी कलानिधि ने भी घटना स्थल का दौरा किया और एसओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शौंदत निवासी इसरार अहमद खेतीबाड़ी करने के साथ परचून की दुकान चलाते हैं। जबकि चार बेटों में मोहम्मद साजिद लकड़ी कटाई के ठेकेदार हैं। गुरुवार रात इसरार व उनकी पत्नी अनवरी खातून अपने घर के निचले हिस्से में सोए हुए थे। जबकि दो बेटे व उनकी बहू दूसरी मंजिल पर अपने-अपने कमरों में थीं।

मध्यरात करीब ढाई बजे बाहरी दरवाजा खुलने की आवाज हुई तो अनवरी अपने कमरे से निकलकर बाहर आ गई। इसी बीच पांच नकाबपोश बदमाशों ने वृद्धा को तमंचे से कवर कर बंधक बना लिया और पास ही कमरें में ले गए। वहां रखी अलमारी की चाबी लेकर उसमें रखी साढ़े सत्रह लाख रुपये की नकदी व दस तौले सोने के जेवरात और दो किलो चांदी के जेवरात ले गए।

बदमाश करीब पंद्रह मिनट रहे और उसके बाद वह धमकी देते हुए चले गए। काफी देर बाद वृद्धा ने उखड़ी सांसे काबू की और चीख पुकार मचाई। तब पास ही कमरे में सो रहे इसरार अहमद और बेटा साजिद व अन्य परिवार के लोग वहां पहुंचे। वहीं, पड़ोसी भी वहां पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- शामली में नलकूपों से तांबा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक रात में 8 ट्यूबवेल को बनाते थे निशाना

सूचना पर 112 डायल पुलिस के साथ एसओ परीक्षितगढ़ सुदीश कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। हालांकि गांव की सीमा को सील कर बदमाशों को तलाशा भी लेकिन सुराग नहीं लगा। सूचना पर सीओ मवाना पंकज लवानिया व एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय भी पहुंच गए और पीड़ित व्यापारी से जानकारी ली। उसके बाद फारेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

वहीं, डाग स्कवायड की टीम भी पहुंची लेकिन कुछ दूर चलकर गली से वापस लौट गई। वहीं, एसओजी की टीम भी पहुंची और वृद्धा को एक फोटो फाइल दिखाई लेकिन वह किसी को पहचान नहीं कर सकी। इस बीच डीआईजी कलानिधि भी पहुंच गए और घटनाक्रम की जानकारी लेकर एसओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं, पीड़ित ने उक्त मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बदमाशों को पता था किसी भी कमरे में नहीं गए

इसरार पहले पशु व्यापारी रहे और उम्र बढ़ने पर वह घर में ही परचून की दुकान कर ली। जबकि बेटे लकड़ी कटाई के साथ अन्य कार्य में जुट गए। घर की माली हालत काफी अच्छी थी। जबकि घर भी करीब छह वर्ग मीटर में बना हुआ है। चार कमरे नीचे और उतने ही दूसरी मंजिल पर बने हुए हैं। वृद्धा अनवरी ने बताया कि बदमाश एक कमरे की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन जब उसने उन्हें टोका तो पीछे से एक बदमाश ने तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी दी।

वह फिर भी बोलने का प्रयास किया तो उन्होंने हाथ मुंह पर रखकर बंद कर दिया जिसमें आवाज दबकर रहे गई। उसके साथ मारपीट भी की गई। हालांकि सभी की उम्र 25 से तीस के बीच की थी। वह जानते थे पैसा व जेवर कहां रखा रहता है। जिससे वह बहूओं के कमरें में भी नहीं गए।

गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाशी

पुलिस व एसओजी ने गांव में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी तलाश की लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगे। जबकि पुलिस बदमाशों को गांव व आसपास के ही मान रही है।



वृद्धा को बंधक बनाकर नकदी व जेवरात ले गए। बदमाशों की संख्या चार के आसपास बताई गई है। उक्त मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौके पर फारेंसिक, डागस्कवायड की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। एसओजी भी लगी है जल्द ही केस का राजफाश कर लिया जाएगा।


                                                                                             पंकज लवानिया, सीओ मवाना।
Pages: [1]
View full version: मेरठ में लकड़ी व्यापारी के घर डकैती: वृद्धा को बंधक बनाकर ₹37 लाख के जेवर और कैश लूट ले गए बदमाश