deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा: टैंकर ने बाइक को रौंदा, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/download-1771009969174_m.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण अलीगढ़। शुक्रवार की शाम आगरा रोड पर ग्रांड मैरिज होम के सामने एक टैंकर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी की मृत्यु हो गई।

थाना लोधा के ताजपुर रसूलपुर निवासी रवि कुमार अपनी 33 वर्षीय पत्नी चन्द्रप्रभा व तीन वर्षीय बेटी के साथ बाइक द्वारा सासनी से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ग्राउंड मैरिज होम के पास पहुंची, तभी सासनी गेट की तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही रवि कुमार घायल हो गए, जबकि पत्नी चंद्रप्रभा व बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, चालक फरार है।

यह भी पढ़ें- बांदा में मौत बनकर दौड़ी थार: युवक को कुचलते हुए बंद दुकान में घुसी, मची अफरा-तफरी
Pages: [1]
View full version: अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा: टैंकर ने बाइक को रौंदा, मां-बेटी की दर्दनाक मौत