होली पर घर जाना हुआ आसान: प्रयागराज होकर चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, नोट कर लें टाइमिंग
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/images-1771011901608_m.webpप्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन प्रमुख स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है, जो प्रयागराज और सूबेदारगंज के रास्ते अपनी मंजिल तय करेंगी।
सबसे महत्वपूर्ण मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल (03435/36) होली स्पेशल ट्रेन मालदा से हर सोमवार और आनंद विहार से हर मंगलवार को चलेगी। वहीं, आनंद विहार-खुर्दा रोड (04066/65) एक्सप्रेस 27 फरवरी से चार मार्च के बीच संचालित होगी, जो सुबह 10:20 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी।
तीसरी ट्रेन आनंद विहार-शेखपुरा (04070/69) के रूप में मिली है, जो प्रयागराज जंक्शन के रास्ते 20 फरवरी से छह मार्च के बीच पांच फेरे लगाएगी। इसके अलावा झांसी-खुर्दा रोड ट्रेन भी सूबेदारगंज होकर गुजरेगी। इन विशेष ट्रेनों के चलने से बिहार और बंगाल जाने वाले मुसाफिरों को कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी नहीं करनी पड़ेगी।
Pages:
[1]