deltin33 Publish time 2026-2-14 07:26:11

LLB Exam Update: बिना गैप की परीक्षाओं से भड़के छात्र, क्या टलेगी डेटशीट? कुलपति का बड़ा फैसला

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/C-503-1-MBD1008-494454-1771008966283_m.webp

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कैंप कार्यालय पर कुलपति को ज्ञापन देने पहुंचे कानून के छात्र। सौ. छात्र



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से जारी एलएलबी और एलएलएम की परीक्षाओं के कार्यक्रम को लेकर छात्रों में असंतोष है। 17 फरवरी से शुरू हो रहीं परीक्षाएं लगातार किए जाने से परेशान छात्रों ने विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति को समस्याएं बताईं।

छात्रों की मांग पर परीक्षा का समय शाम तीन से छह बजे के स्थान पर बदलकर दोपहर दो से पांच बजे कर दिया गया है, लेकिन परीक्षाओं के बीच अंतराल को लेकर कोई राहत नहीं दी गई है। छात्रों का कहना है कि अधिकांश परीक्षार्थी बिजनौर, संभल, रामपुर समेत अन्य जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों से परीक्षा देने आते हैं।

परीक्षा होने के बाद उन्हें अपने घर लौटने में दिक्कत होगी। 18 फरवरी से शुरू हो रहे रमजान में रोजा रखने वाले छात्रों को शाम की पाली में परीक्षा देने में परेशानी हो सकती है। छात्रों ने बताया कि लगातार परीक्षाएं होने से तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। कई विषयों की परीक्षाएं बिना अंतराल के रखे जाने से छात्रों पर मानसिक दबाव भी बढ़ रहा है।

छात्रों ने परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन कर उचित अंतराल देने की मांग की। इस दौरान सचिन चौधरी, कुशल शर्मा, संदीप यादव, मुहम्मद इमरान, महमूद, मुहम्मद अली, निखिल कुमार, मेघा, आयुषी, साक्षी ठाकुर, पिंकी, ममता यादव, अमित कुमार, भानू प्रताप सैनी, अरुण सैनी, हरिओम सैनी, चंद्रभान सिंह, जय सिंह, कार्तिक, अंकित कुमार और गौरव कुमार समेत कई छात्र मौजूद रहे।




छात्रों की सुविधा को देखते हुए परीक्षा का समय एक घंटा पहले कर दोपहर दो से पांच बजे कर दिया गया है। लेकिन, परीक्षाओं के बीच अंतराल नहीं दिया जाएगा, क्योंकि समय से परीक्षाएं संपन्न कराकर अगला सत्र भी निर्धारित समय पर शुरू करना आवश्यक है।

- प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय





यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में ही मिलेगी वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन, योगी सरकार ने खोला खजाना, ₹50 करोड़ से चमकेगी गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी
Pages: [1]
View full version: LLB Exam Update: बिना गैप की परीक्षाओं से भड़के छात्र, क्या टलेगी डेटशीट? कुलपति का बड़ा फैसला