तेलंगाना की फैक्ट्री में दो रिएक्टर में धमाके के बाद लगी भीषण आग, बुझाने की कोशिशें जारी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/fire-(1)-1771034667586_m.webpतेलंगाना की फैक्ट्री में दो रिएक्टर में धमाके के बाद लगी भीषण आग (प्रतिकात्मक फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले से हादसे की खबर सामने आई है। जहां, यादाद्री भुवनगिरी जिले के चौटुप्पल मंडल में मौजूद एक कंपनी में दो रिएक्टर में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना चौटुप्पल मंडल के एलागिरी इलाके में हुई, जिससे इंडस्ट्रियल यूनिट में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने का काम जारी है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत की कोई खबर नहीं थी।
हताहतों या धमाके के कारण के बारे में और जानकारी का इंतजार है। (समाचार एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)
Pages:
[1]