deltin33 Publish time 2026-2-14 07:26:20

Uttarakhand Weather Today: कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/almora-1771034194832_m.webp



जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक तेज धूप खिल रही है। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं, जिससे अधिकतम तापमान में कुछ कमी भी आई है।

शनिवार को हल्द्वानी सहित राज्य के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली और बादल छाए रहे। इससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।
मौसम अपडेट

[*]हल्द्वानी में बादल छाए रहे।
[*]पिथौरागढ़ में धूप खिली।
[*]बागेश्वर में कोहरा छाया हुआ है। धूप खिलने की संभावना है।
[*]रानीखेत व आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच धूप निकली।
[*]नैनीताल में हल्के बादलों के बीच खिली धूप।


मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। जबकि, 17 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा के आसार हैं।

शुक्रवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराने लगे, साथ ही हल्की हवा चलने से पारे में भी गिरावट रही और शाम को ठिठुरन बढ़ गई। दून में ही अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, हालांकि, अब भी पारा सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। तापमान में भी परिवर्तन के आसार नहीं है। हालांकि, आगामी 17 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली व आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं।


यह भी पढ़ें- फरवरी में मार्च वाली गर्मी, कैसा रहेगा यूपी-बिहार में मौसम का हाल? पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम? इन जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, यहां होगी बारिश और बर्फबारी
Pages: [1]
View full version: Uttarakhand Weather Today: कई इलाकों में छाए बादल, मौसम फिर ले सकता है करवट; बारिश-बर्फबारी के आसार