deltin33 Publish time 2026-2-14 08:26:17

दून अस्पताल में किफायती दाम पर कराएं हेल्थ चेकअप, चार बड़े टेस्ट भी शामिल; ये हैं पैकेज रेट

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/doctors-1771037248901_m.webp

सभी उम्र के लिए उपलब्ध हैं व्यापक स्वास्थ्य जांच पैकेज। प्रतीकात्मक



जागरण संवाददाता, देहरादून। दून मेडिकल कालेज अस्पताल ने विभिन्न हेल्थ पैकेज का शुल्क निर्धारित कर दिया है। अब सभी आयु वर्ग के लोग अपनी जरूरत के अनुसार पैकेज चुनकर जांच करवा सकते हैं। 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सबसे व्यापक एग्जीक्यूटिव पैकेज तैयार किया गया है। इसमें पूर्ण रक्त जांच (सीबीसी), ईएसआर, शुगर फास्टिंग व पोस्ट प्रांडियल, लिपिड प्रोफाइल, किडनी, लिवर फंक्शन, थायराइड और यूरिन रूटीन जैसी जांचें शामिल हैं।

इस पैकेज का शुल्क 1,123 तय किया गया है। इसी तरह अन्य कई पैकेज भी तैयार किए गए हैं। प्राचार्य डा. गीता जैन ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को समय पर और किफायती स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराना है। इन पैकेजों से गंभीर बीमारियों का पता जल्दी लग सकता है और समय पर इलाज संभव होता है। अब मरीज बिना किसी दिक्कत के अपनी जरूरत के अनुसार पैकेज चुन सकते हैं। डा. जैन ने कहा कि प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप आम जीवन का हिस्सा होना चाहिए। समय पर जांच न केवल जीवन सुरक्षित रखती है, बल्कि इलाज की लागत भी कम करती है।
अन्य प्रमुख पैकेज

[*]एनीमिया प्रोफाइल: पूर्ण रक्त जांच, ईएसआर, आयरन, टीआइबीसी, फेरिटिन, स्टूल जांच-607 रुपये
[*]हेल्दी हार्ट पैकेज: शुगर फास्टिंग, यूरिया, क्रिएटिनिन, लिपिड प्रोफाइल, इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम, ईसीजी, एसजीओटी, सीआरपी और सीपीके-एमबी-828 रुपये
[*]मिनी हेल्थ चेकअप: सीबीसी, ईएसआर, ब्लड ग्रुप व आरएच फैक्टर, शुगर, यूरिया,क्रिएटिनिन, यूरिक एसिड, टोटल कोलेस्ट्राल और लिवर एंजाइम-610 रुपये
[*]फीवर पैनेल: सीबीसी, ईएसआर, एमपी, विडाल, बिलीरुबिन, एसजीपीटी, यूरिन, रुटीन, यूरिन कल्चर व सेंसिटिविटी, ब्लड कल्चर, पीसीटी, स्क्रब टायफस और डेंगू-971 रुपये
[*]पेडियाट्रिक पैकेज: सीबीसी, ईएसआर, ब्लड ग्रुप, आरएच फैक्टर, शुगर, यूरिया, कोलेस्ट्राल, एसजीओटी, एसजीपीटी, टीएसएच, स्टूल और यूरिन-655 रुपये
[*]डायबिटीज प्रोफाइल: एचबीए1सी, शुगर, लिवर-किडनी टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल, यूरिन आदि-1,207 रुपये
[*]फर्टिलिटी पैकेज: हार्मोन जांच और अल्ट्रासाउंड आदि शामिल-1,763 रुपये
[*]ट्यूमर मार्कर पैकेज: सीए 125, सीईए, पीएसए, एएफपी सहित विस्तृत जांच-3,588 रुपये
[*]विटामिन जांच: डी और बी12-800 रुपये
[*]कंप्लीट हेल्थ प्रोफाइल: सभी जरूरी रक्त, लिवर, किडनी, लिपिड, शुगर, थायराइड, विटामिन, यूरिन-स्टूल जांच-2,009 रुपये


यह भी पढ़ें- दून अस्पताल की इमरजेंसी में दो घंटे तक नहीं मिला पत्‍नी को टूटे हाथ का इलाज, पति ने मचाया हंगामा

यह भी पढ़ें- दून अस्पताल में अब सभी काउंटर पर ऑनलाइन बनेगा पर्चा, घर बैठे भी कर सकते हैं पंजीकरण; भीड़ से मिलेगी राहत
Pages: [1]
View full version: दून अस्पताल में किफायती दाम पर कराएं हेल्थ चेकअप, चार बड़े टेस्ट भी शामिल; ये हैं पैकेज रेट