ओडिशा में 12वीं परीक्षा की तैयारी पूरी, AI कैमरा और GPS की निगरानी में भेजे गए प्रश्नपत्र
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/Exam-centre-1771040758697_m.webpओडिशा में 12वीं परीक्षा की तैयारी पूरी। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (सीएचएसई) ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्लस टू (+2) परीक्षा के प्रश्नपत्र राज्य के विभिन्न जिलों के लिए भेज दिए हैं। परिषद मुख्यालय से दूरदराज के इलाकों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई।
सीएचएसई अध्यक्ष मृणाल कांति दास ने बताया कि शुक्रवार को कुल 14 वाहन अलग-अलग जिलों के लिए भेजे गए जबकि शेष 13 वाहन शनिवार को रवाना किए गए। खासतौर पर रायगड़ा, कोरापुट, नवरंगपुर और कालाहांडी जैसे दूरस्थ जिलों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
इस वर्ष राज्यभर में 211 परीक्षा प्रबंधन हब बनाए गए हैं। प्लस टू की परीक्षाएं 1,909 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के 1,357 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी। इसमें कुल 4,01,623 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षाएं 18 फरवरी से 28 मार्च तक चलेंगी।
परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस बार पहली बार AI आधारित कैमरा प्रणाली शुरू की गई है। अध्यक्ष दास ने बताया कि सभी प्रमुख स्थानों पर एआइ कैमरे लगाए गए हैं।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की पहचान होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए CHSE ने एक विशेष कमांड सेंटर भी स्थापित किया है।
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रश्नपत्र ले जाने वाले सभी वाहनों में GPS सिस्टम लगाया गया है, जिससे उनकी रियल टाइम निगरानी की गई।
प्रश्नपत्रों के परिवहन के लिए कुल 27 मार्ग तय किए गए थे, जिस पर प्रश्नपत्र भेजे गए। सीएचएसई प्रशासन का कहना है कि परीक्षा के शांतिपूर्ण और सुचारु आयोजन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- ओडिशा आंगनबाड़ी विवाद: दलित महिला कुक बनी तो बच्चे नहीं भेजे, खरगे ने राज्यसभा में उठाया जातिगत भेदभाव का मुद्दा
यह भी पढ़ें- ओडिशा में शादी का झांसा देकर ठगी: एक्साइज एएसआई गिरफ्तार, फोटो वायरल करने की दे रहा था धमकी
Pages:
[1]