Chikheang Publish time 2026-2-14 10:57:21

कोलकाता से शिलांग जा रहे इंडिगो के विमान में बम की धमकी से हड़कंप, यात्री उतारे गए

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/kolkata-airport-1771047805007_m.webp

इंडिगो के विमान में बम की धमकी से हड़कंप (फोटो- ANI)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शिलांग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E3074) में बम होने की खबर मिली।

दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट (6E3074) सुबह 9:15 बजे कोलकाता से शिलांग के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार थी। इसी दौरान विमान के टॉयलेट कंपार्टमेंट में क्रू मेंबर्स को एक संदिग्ध कागज मिला, जिस पर \“बम\“ होने की बात लिखी थी। इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने इंडिगो फ्लाइट की जांच शुरू की। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं।
बम की अफवाह

इस घटना को लेकर कोलकाता एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा, “कोलकाता से शिलांग जा रही इंडिगो 6E3074 में बम की अफवाह है, जिसे कोलकाता एयरपोर्ट से सुबह 9:15 बजे निकलना था। एयरक्राफ्ट को आइसोलेशन बे में ले जाया गया है।

बोर्डिंग के दौरान, क्रू मेंबर्स को एयरक्राफ्ट के टॉयलेट कम्पार्टमेंट के अंदर एक कागज मिला, जिस पर लिखा था कि एयरक्राफ्ट के अंदर बम है। इसके तुरंत बाद, यात्रियों को एयरक्राफ्ट से उतार लिया गया। चेकिंग चल रही है।“
Pages: [1]
View full version: कोलकाता से शिलांग जा रहे इंडिगो के विमान में बम की धमकी से हड़कंप, यात्री उतारे गए