दलाई लामा का मैक्लोडगंज में भव्य स्वागत, दो माह बाद लौटे हिमाचल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/dalai_lama-1771048331137_m.webpगगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा से बाहर आते दलाई लामा l सौ. सीटीए
जागरण संवाददाता, धर्मशाला। धर्मगुरु दलाई लामा शीतकालीन अवकाश पर कर्नाटक के मुंडगोड में डोगुलिंग तिब्बती बस्ती में दो माह रहने के बाद शुक्रवार सुबह मैक्लोडगंज पहुंचे। वह नौ फरवरी को दिल्ली पहुंचे थे। धर्मशाला लौटने से पहले उनकी दिल्ली में चिकित्सा जांच हुई और उन्होंने यहां पर प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की।
तिब्बती समुदाय के लोग गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे से मैक्लोडगंज स्थित निवास तक सड़क किनारे कतार में दलाई लामा के स्वागत के लिए खड़े थे। उन्होंने पारंपरिक स्कार्फ, फूल और अगरबत्ती लेकर धर्मगुरु का स्वागत किया। द
लाई लामा को ग्रैमी अवार्ड मिलने पर तिब्बती समुदाय के लोग प्रसन्न हैं। कर्नाटक मुंडगोड में दलाई लामा ने 60 दिन के प्रवास के दौरान कई धार्मिक आयोजनों में भाग लिया। इस दौरान 15,935 अनुयायियों को दर्शन दिए। इनमें नोबेल शांति पुरस्कार विजेता लेमाह ग्बोवी, भारत के प्रमुख अधिकारी, नेता व कई प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हैं।
Pages:
[1]