Chikheang Publish time 2026-2-14 11:28:19

झंझारपुर में गला रेतकर युवक की हत्या, हाईवे किनारे मिला शव, तकनीकी जांच शुरू

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/Road-accident-1771049842111_m.webp

Unidentified Dead Body Found: पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रतीकात्मक फोटो



जागरण संवाददाता, मधुबनी। Jhajharpur Youth Murder Case: मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चनौरागंज हाईवे किनारे देर रात पुलिस ने करीब 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। शव के गले पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं और खून सूख चुका था।

इससे यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को हाईवे किनारे लाकर फेंक दिया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने चौकीदार के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और सभी बिंदुओं पर गंभीरता से अनुसंधान जारी है।
Pages: [1]
View full version: झंझारपुर में गला रेतकर युवक की हत्या, हाईवे किनारे मिला शव, तकनीकी जांच शुरू