cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

दिल्ली में अब उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, हो गया सेवा तीर्थ

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/Jagran-News-(459)-1771052582555_m.webp

उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मयूर विहार फेस-1 का नाम बदले के बाद अब उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम भी बदल दिया गया है। अब उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन सेवा तीर्थ के नाम से जाना जाएगा।

स्टेशन का नाम बदलने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के नए नामों का खुलासा किया था, जिसे अब सेवा तीर्थ के नाम से जाना जाएगा।
येलो लाइन का हिस्सा है यह स्टेशन

बता दें कि यह स्टेशन दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन का हिस्सा है, जो लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन के बगल में है। इससे दिल्ली में लाखों लोगों को आसानी से पब्लिक ट्रांसपोर्ट मिलता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सेवा तीर्थ (PMO) और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करते हुए कहा, \“एक नया इतिहास बन रहा है और यह दिन भारत की विकास यात्रा में एक नई शुरुआत का गवाह बना है\“।

पीएम मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है, यह जरूरी है कि भारत कॉलोनियल सोच के हर निशान को मिटा दे।
पहले मयूर विहार स्टेशन का बदला था नाम

इससे पहले दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर \“श्री राम मंदिर मयूर विहार\“ किया गया था। डीएमआरसी (DMRC) ने यह बदलाव स्थानीय निवासियों और श्री सनातन धर्म सभा की लंबे समय से चली आ रही मांग पर किया है।

यह भी पढ़ें- मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, अब होगा \“श्री राम मंदिर मयूर विहार\“

विधायक रविकांत उज्जैनवाल के प्रस्ताव के बाद यह निर्णय लिया गया। इससे यात्रियों को भ्रम से मुक्ति मिलेगी और इलाके की धार्मिक पहचान भी मजबूत होगी।




(न्यूज एजेंसी एएनआई इनपुट के साथ)
Pages: [1]
View full version: दिल्ली में अब उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, हो गया सेवा तीर्थ