एटा में सीडीओ के निरीक्षण में आठ कर्मचारी गैर हाजिर, वेतन रोकने का आदेश
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/cdo-etah-1771052499003_m.webpनिरीक्षण के दौरान सीडीओ।
जागरण संवाददाता, एटा। मुख्य विकास अधिकारी ने शुक्रवार को उपायुक्त उद्योग कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें आठ कर्मचारी गैर हाजिर मिले। जिनमें पांच संविदा वाले कर्मचारी शामिल हैं। सीडीओ को दस्तावेजाें में खामियां मिली। कई योजनाओं के क्रियान्वयन में काम पूरा नहीं मिला। इसे लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने गैर हाजिर मिले कर्मचारियों के खिलाफ एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई का आदेश दिया है।
एक दिन का रोका जाएगा वेतन
शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी ने कासगंज रोड स्थित उपायुक्त उद्योग कार्यालय का निरीक्षण किया। जिसके दौरान सीडीओ को संविदा पर तैनात वीरेंद्र पाल, गौरव चौहान, अश्वनी कुमार, भारत सिंह, प्रशांत पाथरे के अलावा नियमित कर्मचारियों में सरिता भारद्वाज, इंद्रपाल सिंह सहित आठ कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसी मौके पर सीडीओ ने योजना से संबंधित दस्तावेज भी देखे। जिसके दौरान ओडीओपी टूलकिट ट्रेनिंग की शुरूआत नहीं मिली, वित्त पोषण की सब्सिडी का लक्ष्य भी पूरा नहीं हुआ।
योजना से संबंधित कार्याे के सीडीओ ने देखे दस्तावेज
मुख्य विकास अधिकारी नेसीएम युवा उद्यमी लक्ष्य, विश्वकर्मा सम्मान आदि की समीक्षा की। जिसके दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने सुधारात्मक चेतावनी दी। साथ ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को नियमित और समय से कार्यालय पहुंचना और कामकाज करने की हिदायत दी।
21 कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे
वहीं मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर नागेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि निरीक्षण के वक्त जो कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं। उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही अन्य विभागों के कार्यालयों का भी निरीक्षण जारी रहेगा। बता दें कि गुरूवार को सीडीओ ने तीन विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया था। जिसके दौरान 21 कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। जिनके खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
Pages:
[1]