Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

उत्तराखंड में रफ्तार का तांडव, नशे में दौड़ाया ट्रक; कई वाहनों को मारी टक्कर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/WhatsApp-Image-2026-02-14-at-12.41.39-PM.jpeg-1771053311308_m.webp

सड़क पर काल बनकर दौड़ता रहा ट्रक. Jagran



संवाद सहयोगी, लालकुआं। हल्दूचौड़ स्थित स्टोन क्रशर से शुक्रवार देर शाम रांग साइड चल रहा ट्रक संख्या यूपी 26 टी 7303 सड़क पर काल बनकर दौड़ता रहा। ट्रक ने गुमटी के पास छात्र नेता सावन सिंह पथनी की बाइक को टक्कर मारने का प्रयास किया। इसके बाद आगे बढते हुए एक मैजिक वाहन को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ट्रक को तेज रफ्तार में लालकुआं की ओर भागा ले गया। आईटीबीपी चौराहे के कट से ट्रक को अपनी साइड में ले गया, जहां से कुछ दूर आगे पहुंचा ही था कि वन विभाग के बैरियर के पास एक आटो को भी टक्कर मारी दी।

इसके बाद ट्रक ओवरब्रिज पार कर नगर क्षेत्र में पहुंचा। हाट बाजार स्थल के सामने ट्रक ने स्कॉर्पियो संख्या यूपी 16 पीजे 8946 और नेक्सॉन कार संख्या यूपी 25 ईएन 3579 को जोरदार टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार को ट्रक काफी दूर तक घसीटता ले गया।

पुलिस मौके पर पहुंची और सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया, जिसके बाद नगरवासियों ने चालक को पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है चालक नशे में था। इधर मौके पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष ने आशंका जताई कि चालक नशे में प्रतीत हो रहा था।

यह भी पढ़ें- लालकुआं में हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: सड़क हादसे में आठ साल पहले हुई थी मौत, अब हुआ मुकदमा दर्ज
Pages: [1]
View full version: उत्तराखंड में रफ्तार का तांडव, नशे में दौड़ाया ट्रक; कई वाहनों को मारी टक्कर