LHC0088 Publish time 2026-2-14 12:57:49

पूर्व DGP से लेकर एसपी तक... कब-कब अधिकारियों पर गर्म हुए अनिल विज?

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/anil_vij_news_latesst-1771055239565_m.webp

कैप्शन: अनिल विज और कैथल एसपी के बीच हुई बहस (जागरण)



जागरण संवाददाता, कैथल। आरकेएसडी कालेज में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शुकवार को प्रदेश के ऊर्जा, श्रम एवं परिवहन मंत्री अनिल विज व पुलिस अधीक्षक उपासना के बीच बहस हुई।

इसका वीडियो वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता गांव तितरम के संदीप मलिक ने शिकायत दी थी कि कुरुक्षेत्र में तैनात एएसआइ संदीप ने जमीन बेचने को लेकर उससे रुपये लिये थे, लेकिन रुपये वापस नहीं किए।

मंत्री ने कुरुक्षेत्र में कार्यरत एएसआइ संदीप को सस्पेंड करने को कहा तो एसपी उपासना ने कहा कि ये मेरी पावर नहीं है। विज बोले- जब मैं कह रहा हूं तो सस्पेंड करो। एसपी ने कहा, वे कार्रवाई के लिए डीजीपी को लिख देंगी व कार्रवाई डीजीपी की ओरसे होनी है। पहले इसी बैठक में दोनों में बहस हो चुकी है।
जानिये, कब-कब और किस-किस पुलिस अधिकारी व मंत्री विज में हुई तीखी बहस

[*]15 नवंबर 2025 को मंत्री विज व एसपी उपासना के बीच नोकझोंक हुई थी। मंत्री ने कहा था कि मैं बैठा हूं यहां पर, आप हर आदमी को दबाने की कोशिश करते हो, वैसे भी कैथल में शांति नहीं है। विज ने एसपी से यह तक पूछ लिया था कि आपने एसपी की डिग्री कहां से की है। l
[*]27 नवंबर 2015 में तत्कालीन फतेहाबाद एसपी संगीता कालिया से शराब तस्करी के मामले में टकराव हो गया था। एसपी को बैठक छोड़कर बाहर निकलने को कहा था। इस पर एसपी ने मना कर दिया था तो विज स्वयं उठकर चले गए थे। इस पर एसपी का तबादला कर दिया था। l
[*]2019-20 में फोन टैपिंग मामले में अनिल विज का तत्कालीन सीआइडी चीफ शत्रुजीत कपूर से भी विवाद रहा है। तब गृह मंत्री विज ने गृह विभाग के अधिकारियों व सीआइडी प्रमुख से कहा था कि उन्हें उन नंबरों तथा लोगों की जानकारी दी जाए, जिनके फोन टेप किए जा रहे हैं। l
[*]23 दिसम्बर 2024 को अपने विस क्षेत्र के जनता दरबार में मंत्री अनिल विज ने अंबाला सदर थाने के एसएचओ सतीश कुमार, जिन्हें पहले तो विज ने भरे दरबार में फटकार लगाई, उसके बाद एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया था।
[*]परिवादों और आम शिकायतों पर बैठक में की सुनवाई


यह भी पढ़ें- \“मीटिंग से बाहर जाओ, हरियाणा में मेरा आदेश चलता है...\“, अनिल विज SP के बीच तीखी बहस; ASI को सस्पेंड करने पर अड़े मंत्री
Pages: [1]
View full version: पूर्व DGP से लेकर एसपी तक... कब-कब अधिकारियों पर गर्म हुए अनिल विज?