deltin33 Publish time 2026-2-14 13:56:38

पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप लूट सहित कई मामलों में वांटेड राजा गिरफ्तार, टॉप टेन अपराधियों में था शामिल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/Police-press-confrence-1771058837132_m.webp

Muzaffarpur Crime News: गिरफ्तारी के बारे में मीडिया को जानकारी देते पुलिस अधिकारी। फोटो: जागरण



बाबुल दीप, जागरण। Ahiyapur Top Ten Criminal: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप से लूट समेत कई संगीन मामलों में वांटेड और टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल बदमाश झामु कुमार उर्फ राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी अहियापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुरदुल्ला से की गई है।

इस संबंध में सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से एक चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी के मोबाइल के साथ एक शातिर अपराधी इलाके में घूम रहा है।

सूचना के आधार पर अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मुरादपुरदुल्ला से झामु कुमार उर्फ राजा को दबोच लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है और उसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के पेट्रोल पंप से 27 लाख रुपये की लूट का मामला दर्ज है। इसके अलावा उस पर एनडीपीएस एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज हैं। कुछ मामलों में वह लंबे समय से वांटेड चल रहा था।

सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी से जुड़े सभी मामलों की फाइलें खंगाली जा रही हैं और जरूरत पड़ने पर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि उसके गिरोह में अन्य शातिर अपराधी भी शामिल हैं। उनकी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप लूट सहित कई मामलों में वांटेड राजा गिरफ्तार, टॉप टेन अपराधियों में था शामिल