Chikheang Publish time 2026-2-14 14:28:59

अजगैवीनाथ धाम का 14 करोड़ का सीढ़ी घाट गाद में दबा, श्रद्धालुओं को भारी परेशानी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/sultanganj-1771059561702_m.webp

अजगैवीनाथ धाम में उपेक्षा की भेंट चढ़य सीढ़ी घाट, गा







संवाद सूत्र, अजगैवीनाथ धाम(भागलपुर)। अजगैवीनाथ धाम को चमकाने के लिए लगातार घोषणाएं हो रही हैं, लेकिन करोड़ों रुपये की लागत से बने सीढ़ी घाट की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। नमामि गंगे परियोजना के तहत लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से जहाज घाट पर भव्य सीढ़ी घाट का निर्माण किया गया था।

सजे-धजे इस घाट से लोग गंगा नदी को निहारा करते थे और गंगेटिक डॉलफिन की अठखेलियां उनको रोमांचित करती थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाई गई यह संरचना अब उपेक्षा और गाद के ढेर में दबकर परेशानी का कारण बन गई है।

पिछले अगस्त और सितंबर में आई भीषण बाढ़ के बाद घाट की सीढ़ियों पर चार से पांच फीट मोटी गाद जम गई। नगर परिषद ने सफाई का प्रयास किया, लेकिन सीढ़ियां पूरी तरह साफ नहीं हो पाईं।
जलस्तर घटने के साथ गाद की परत और मोटी

गंगा का जलस्तर घटने के साथ गाद की परत और मोटी होती जा रही है, जिससे स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खूबसूरत इस सीढ़ी घाट पर अब स्थानीय धंधेबाज चौकियां डालकर उगाही कर रहे हैं। पक्की सीढ़ियों पर गाद जमा होने से फिसलने का खतरा बना हुआ है।

महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन गाद की वजह से उन्हें भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने गाद हटाने के लिए शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया है, लेकिन अब तक स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है।
Pages: [1]
View full version: अजगैवीनाथ धाम का 14 करोड़ का सीढ़ी घाट गाद में दबा, श्रद्धालुओं को भारी परेशानी