deltin33 Publish time 2026-2-14 14:56:59

खगड़िया सदर अस्पताल की GNM ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/GNM-1771061376512_m.webp

खगड़िया सदर अस्पताल की GNM ने लगाई फांसी



जागरण संवाददाता, खगड़िया। चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर अस्पताल खगड़िया के सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली जीएनएम भवानी कुमारी का शुक्रवार को पोस्टमार्टम बाद शव स्वजनों(मायके वाले) को सौंप दिया गया। इसके पूर्व सदर अस्पताल प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृतक जीएनएम को श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार के नेतृत्व में सभी चिकित्सक व कर्मियों ने शव पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि बाद शव को सदर अस्पताल से विदा किया गया।सिविल सर्जन ने जीएनएम के असमय मौत व घटना क्रम को लेकर दुख व्यक्त किया। उन्होंने आत्महत्या को दुखद बताया।
खगड़िया में जीएनएम के रूप में कार्यरत

बताते चलें कि बेगूसराय जिले के लोहियानगर थाना अंतर्गत लोहिया नगर, वार्ड नंबर- 28 निवासी नंदकुमार सिंह की 36 वर्षीय पुत्री भवानी कुमारी सदर अस्पताल खगड़िया में जीएनएम के रूप में कार्यरत थी। बीते गुरुवार को सरकारी आवास में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। भवानी की शादी वर्ष 2024 में मुजफ्फरपुर के दिव्य प्रकाश से हुई थी। भावनी ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें पति दिव्य प्रकाश और दिव्य प्रकाश के भाई सहित अन्य पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पूर्व में मारपीट किए जाने की भी चर्चा की है।
बेगूसराय महिला थाना में शिकायत

नोट में यह भी कहा गया है कि पूर्व में बेगूसराय महिला थाना में शिकायत की गई थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष के अनुसार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एफएसएल टीम भी घटनास्थल की जांच की।

पोस्टमार्टम बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। मामले में स्वजनों द्वारा अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। सुसाइड नोट के आधार पर छानबीन की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: खगड़िया सदर अस्पताल की GNM ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप