deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

हापुड़ के अटल पार्क में किस डे पर मिलने पहुंचे प्रेमी युगल से मारपीट, 20 मिनट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/VT-WEEK-1771063901655_m.webp

हापुड़ में किस डे पर मिलने पहुंचे प्रेमी युगल को युवती के स्वजन ने पकड़ लिया। (AI Generated Image)



जागरण संवाददाता, हापुड़। वैलेंटाइन वीक के दौरान शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित अटल पार्क में किस डे पर मिलने पहुंचे प्रेमी युगल को युवती के स्वजन ने पकड़ लिया और युवक की पिटाई कर दी।

घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में स्वजन युवती को अपने साथ ले गए। घटना क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रेमी और प्रेमिका काफी समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। शुक्रवार को दोनों पार्क में मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान युवती के स्वजन वहां पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि स्वजन ने युवक के साथ जमकर मारपीट की।
लोगों ने युवक को बचाया

हंगामे के दौरान पार्क और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया। करीब 15 से 20 मिनट तक सड़क पर हंगामा चलता रहा।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी कोई घटना हुई है तो जानकारी कर जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया, ब्लैकमेल कर ढाई लाख रुपये वसूले
Pages: [1]
View full version: हापुड़ के अटल पार्क में किस डे पर मिलने पहुंचे प्रेमी युगल से मारपीट, 20 मिनट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा