Chikheang Publish time 2026-2-14 15:56:29

Live Arresting: दलसिंहसराय में ऑन कैमरा पकड़ा गया पत्नी और मासूम के डबल मर्डर का आरोपी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/Live-arresting-1771065491972_m.webp

Dalsinghsarai Police Action: लाइव गिरफ्तारी का वीडियो वायरल हो रहा है। फोटो: वीडियो ग्रैब



संवाद सहयोगी, दलसिंहसराय (समस्तीपुर)। Double Murder Case Samastipur: पत्नी और दुधमुंहे बच्चे की निर्मम हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने शुक्रवार को ऑन कैमरा गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब आरोपी इंटरनेट मीडिया पर लाइव इंटरव्यू दे रहा था। होटल से हुई इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिस की तत्परता की सराहना कर रहे हैं।

विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण निवासी आरोपी सोमनाथ सुमन को एनएच-28 किनारे डैनी चौक स्थित एक होटल से दबोचा गया। गिरफ्तारी के दौरान डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, दारोगा राहुल काश्यप और प्रणय सिंह मौके पर मौजूद थे।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी और उसके दलसिंहसराय पहुंचने की सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया था। जांच में सामने आया कि मृतका के हरियाणा में किसी अन्य व्यक्ति से कथित संबंध को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला और उसके छह माह के बच्चे की हत्या कर दी गई।

इस मामले में मृतका के बहनोई चंदन कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसकी निशानदेही पर सोमनाथ का नाम उजागर हुआ। पुलिस के अनुसार, पांच फरवरी 2026 को विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास एक महिला और नवजात का शव बरामद हुआ था।

मृतकों की पहचान कंचन कुमारी और उसके पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई।

इस सनसनीखेज गिरफ्तारी ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि पुलिस की सक्रियता से अपराधी कानून के शिकंजे से नहीं बच सकते।
Pages: [1]
View full version: Live Arresting: दलसिंहसराय में ऑन कैमरा पकड़ा गया पत्नी और मासूम के डबल मर्डर का आरोपी