cy520520 Publish time 2026-2-14 15:56:43

बाराबंकी में काम से लौट रहे बुजुर्ग पर सांड का हमला, मौके पर हुई मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/barabanki-news-(3)-1771066097754_m.webp



संवाद सूत्र, बाराबंकी। बुजुर्ग की सांड के हमले में देर रात मौत हो गई। बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सांड पहले भी कई लोगों को घायल कर चुका है।

कोटवासड़क निवासी 60 वर्षीय विद्याराम फल की दुकान पर मजदूरी करते थे। देर रात वह काम से लौटकर घर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े सांड ने पीछे से उन पर हमला कर दिया और उन्हें पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हमले के बाद वह काफी देर तक अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़े रहे। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिवार में शोक है।

सांड पहले भी 12 से अधिक लोगों को घायल कर चुका है। कोटवा सड़क व्यापार मंडल के अध्यक्ष एमएल साहू ने बताया कि बाजार क्षेत्र में कई सांड खुलेआम घूमते रहते हैं। आए दिन लोग इनके हमले में घायल हो रहे हैं। साथ ही ये सांड दुकानों के सामान और खेतों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित सांड को तत्काल पकड़कर गो आश्रय केंद्र भेजा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
Pages: [1]
View full version: बाराबंकी में काम से लौट रहे बुजुर्ग पर सांड का हमला, मौके पर हुई मौत