UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षा में अच्छा उत्तर लिखने की टिप्स, परीक्षा केंद्र में जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/UP-BOARD-1771069593537_m.webpUP Board Exam 2026: 18 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल आज यानी 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए यूटयूब पर एक विशेष सेशन का आयोजन किया गया। इस सेशन में बोर्ड के अपर सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा ने बताया कि उन्होंने परीक्षा को सुचारू ढंग से आयोजित करवाने के लिए क्या-क्या इंतजाम किए है। इसके अलावा, उन्होंने छात्रों को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जरूरी टिप्स भी दी।
रोजाना उत्तर लिखने का अभ्यास
इस सेशन के माध्यम से अपर सचिव ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को एक अच्छा उत्तर लिखने की टिप्स दी है। उन्होंने बताया कि रोजाना उत्तर लिखने का अभ्यास करें। साथ ही यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर मॉक टेस्ट भी उपलब्ध है। छात्र इन मॉक टेस्ट की मदद रोजाना तीन घंटे के मॉक टेस्ट को हल कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा में अच्छा उत्तर लिखने के लिए अभ्यास बेहद ही जरूरी है। इसलिए रोजाना लिखने का अभ्यास जरूर करें।
कैसे लिखें अच्छा उत्तर
परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के साथ-साथ अपर सचिव ने एक अच्छा उत्तर लिखने की भी टिप्स दी है। उन्होंने बताया कि एक अच्छा उत्तर लिखने प्वाइंट वाइज लिखें, जहां जरूरत पड़े वहां डायग्राम और ग्राफ भी बनाएं। इसके साथ ही जरूरी बिंदुओं को अंडरलाइन भी करें और परीक्षा में जाने से पहले तीन घंटे का मॉक टेस्ट जरूर हल करें।
एग्जाम सेंटर पहले ही देख लें
अंतिम समय के तनाव से बचने के लिए अपर सचिव ने छात्रों को परीक्षा केंद्र पहले से ही देख आने की सलाह दी है। ऐसे में अगर आप यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो परीक्षा से एक या दो दिन पहले अपने एग्जाम सेंटर को पहले ही विजिट कर लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन परीक्षा केंद्र में तय समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।
एडमिट कार्ड खो जाने पर
अपर सचिव ने सेशन के माध्यम से बताया कि यदि किसी छात्र का एडमिट कार्ड खो जाता है, तो उस स्थिति में छात्र से अंडरटेकिंग लेकर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि बाद में छात्र को अपने स्कूल से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड की कॉपी जमा करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही यदि कोई छात्र परीक्षा वाले दिन आधे घंटे देर से आता हैं, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। बता दें, यह सुविधा पहले नहीं थी।
यह भी पढ़ें: Bihar Police Admit Card 2026: बिहार पुलिस ड्राइवर पीईटी एडमिट कार्ड कल होगा जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
Pages:
[1]