कभी बॉलीवुड का नंबर 1 हीरो, अब लोकल शादी-पार्टियों में कर रहा परफॉर्म? वीडियो देख परेशान हुए फैंस
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/Govinda-1771069590047_m.webpलोकल इवेंट्स में परफॉर्म करता बॉलीवुड का नंबर 1 हीरो। फोटो क्रेडिट- एक्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड का एक हीरो... जिसके पास कभी इतनी फिल्में थीं कि वह एक दिन में दो-तीन फिल्मों की शूटिंग करता था। फिल्ममेकर्स उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए मुंह मांगी रकम देने के लिए तैयार रहते थे। वह 90s के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में शुमार थे।
आलम यह है कि वह बड़े पर्दे से गायब हैं और फिल्में नहीं, बल्कि लोकल शादी-पार्टियों में परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। यह अभिनेता गोविंदा (Govinda) हैं। 62 साल के गोविंदा कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं तो कभी लोकल्स परफॉर्मेंस के लिए लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
गोविंदा का वीडियो हुआ वायरल
कुछ दिन पहले गोविंदा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह एक लोकल इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। अब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे देख लोग उनके लिए फिक्रमंद हो रहे हैं।
गोविंदा का एक वीडियो एक्स हैंडल पर सामने आया है जिसे शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, “कुछ तो बात जरूर है जो एक समय के नंबर 1 सीरीज के सभी फिल्म करने वाले गोविंदा जी आज शादी, बर्थडे में डांस कर रहे हैं।“ क्लिप में गोविंदा एक इवेंट में ऑरेंज पैंट-सूट में गाना गाते और डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इंटरनेट पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- Govinda ने करण जौहर को दी खुलेआम धमकी, बोले- मिल गया तो रजनीकांत की तरह प्रसाद दूंगा..
कुछ तो बात ज़रूर है जो एक समय के नंबर १ सीरीज के सभी फ़िल्म करने वाले गोविंदा जी आज शादी , बर्थडे में डांस कर रहे है । pic.twitter.com/yOHZYHfsZW — Shivani (@shivani_di) February 12, 2026
गोविंदा का वर्क फ्रंट
गोविंदा पिछले सात सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं और एक दशक से उनकी कोई हिट मूवी भी नहीं आई है। आखिरी बार उन्हें रंगीला राजा मूवी में देखा गया था। ऐसी खबरें हैं कि गोविंदा बड़े पर्दे पर बैटल ऑफ गलवान के साथ कमबैक कर सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- बढ़ते विवाद या ढलती साख? \“भागम भाग 2\“ से कटा Govinda का पत्ता, क्यों \“हीरो नंबर-1\“ के हाथ से फिसली फिल्म?
Pages:
[1]