deltin33 Publish time 2026-2-14 17:27:16

दिल्ली ट्रिपल मर्डर: तांत्रिक कमरुद्दीन को लेकर लोनी पहुंची पुलिस, घर की तलाशी में क्या मिला?

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/hhh-(21)-1771070704446_m.webp

मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद था और कमरुद्दीन को मीडिया से दूर रखा गया। जागरण



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक बंद कार में तीन शव मिलने की सनसनीखेज घटना ने पूरे एनसीआर में हड़कंप मचा दिया था। अब इस मामले में आरोपी तांत्रिक कमरुद्दीन की जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर गाजियाबाद के लोनी इलाके में उसके घर पहुंचाया, जहां घर के अंदर बने मंदिर और परिसर की गहन तलाशी ली गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और कमरुद्दीन को मीडिया से दूर रखा गया। पूछताछ के लिए उसे घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर ले जाया गया।
क्या है पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कमरुद्दीन ने तीनों पीड़ितों रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी को लोनी से अपनी कार में सवार कराया था और धनवर्षा (अचानक धन लाभ) के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर जहरीले लड्डू (सल्फास और नींद की गोलियां मिलाकर) खिलाए थे, जिससे उनकी मौत हो गई।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/14/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-14-at-4.15.55-PM-1771070302483.jpeg

यह मामला महज ट्रिपल मर्डर नहीं, बल्कि एक सीरियल किलर की कहानी बन चुका है। पूछताछ में 72 वर्षीय कमरुद्दीन (जो खुद को पीर बाबा या मौलाना बताता था) ने अब तक आठ हत्याओं की बात कबूल की है। इनमें दिल्ली का ताजा केस, फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) में डबल मर्डर और अन्य राज्यों के मामले शामिल हैं। उसका आपराधिक इतिहास लंबा है, पहले भी हत्या के आरोप लग चुके हैं। वह अंधविश्वास का फायदा उठाकर लोगों को \“धनवर्षा\“, \“जिन्न बुलाने\“ और \“चमत्कार\“ का लालच देता था।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/14/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-14-at-4.15.56-PM-(1)-1771071078382.jpeg

जांच में पता चला कि वह जिन्न का डर दिखाकर महिलाओं का यौन शोषण भी करता था और ज्यादातर शिकार हिंदू समुदाय के थे। उसके घर से तंत्र-मंत्र का सामान, जादू-टोने की किताबें, लड़कियों की तस्वीरें और धन वर्षा से जुड़े कागजात बरामद हुए हैं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने लूट के इरादे से हत्याएं कीं। लोनी में तलाशी के दौरान और सबूत जुटाए जा रहे हैं। यह केस अंधविश्वास, ठगी और क्रूर हत्या का खौफनाक मिश्रण है, जो समाज में फैले ऐसे तथाकथित तांत्रिकों के खतरनाक जाल को उजागर कर रहा है। पुलिस जांच जारी है और जल्द ही और खुलासे होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: क्या गरीबी ने छीनी तीन बेटियों की जिंदगियां? पिता चेतन ने 10 साल में लिए 10 लोन; डीमैट खाते में मिले 37 हजार
Pages: [1]
View full version: दिल्ली ट्रिपल मर्डर: तांत्रिक कमरुद्दीन को लेकर लोनी पहुंची पुलिस, घर की तलाशी में क्या मिला?