वर्ष 2017 की विजय गाथा 2027 में भी दोहराएंगे, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में कार्यकर्ताओं में भरा जज्बा
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/UP-Deputy-CM-Keshav-Prasad-Maurya-in-Prayagraj-1771072410147_m.webpप्रयागराज के सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग बैठक करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। सौ. संगठन
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी शहर में थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के कल्याणकारी बजट की चर्चा भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता आम लोगों के बीच जाकर करें, जिससे सरकार के प्रयास की जानकारी लोगों को हो। इसके साथ ही सपा व कांग्रेस की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम को को भी समाप्त करना होगा।
एसआइआर के बाद कार्यकर्ता विस चुनाव की तैयारी में जुटें
डिप्टी सीएम केशव मौर्य सर्किट हाउस में पार्टीजनों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय रहने के लिए कहा। एसआइआर अभियान के बारे में भी मंडल स्तर से जानकारी ली। कहा- एसआइआर के बाद कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव के तैयारी में जुट जाएं। प्रयागराज की सभी विधानसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ कमल का फूल खिलाने का संकल्प लें। वर्ष 2017 की ऐतिहासिक विजय की गौरव गाथा 2027 में भी दोहरानी है। कांग्रेस, सपा व अन्य विरोधी दलों के मंसूबे को ध्वस्त करके उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।
राहुल गांधी को घेरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरते हुए कहा, भारत में प्रधानमंत्री योग्यता से बनता है, उसके लिए अब परिवारवादी विरासत की मुहर कतई ज़रूरी नहीं है। यह छोटी, लेकिन खरी बात है। कांग्रेस के राहुल गांधी को समझ में नहीं आती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी योग्यता व असाधारण नेतृत्व के बल पर जो मापदंड प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए सेट कर दिया है और राहुल गांधी उसके करीब भी नहीं हैं।
आमजन व कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं
इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव ने कार्यकर्ताओं व आम लोगों की समस्याओं को भी सुना। बैठक में विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, अवधेश चंद्र गुप्त, संजय गुप्त, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ल, कुंज बिहारी मिश्र, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्र, पवन श्रीवास्तव, राकेश जैन आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में हाई कोर्ट पानी टंकी के पास बनेगा नया ROB, जर्जर हो चुके पुराने को ढहाया जाएगा, आसान होगा आवागमन
यह भी पढ़ें- रेलवे पार्सल बुकिंग डेटा वर्षों सुरक्षित रहेगा, कर्मी रिकार्ड न होने का नहीं बना सकेंगे बहाना; व्यापारी व आमजन को राहत
Pages:
[1]