cy520520 Publish time 2026-2-14 18:56:57

नीट छात्रा की मौत: सीबीआई जांच के बीच जहानाबाद में घर पर फेंका गया धमकी भरा पर्चा, क्‍या ल‍िखा है इसमें?

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/CBI-1771076318302_m.webp

राजधानी के चित्रगुप्‍तनगर स्‍थ‍ित हॉस्‍टल की जांच को पहुंची सीबीआई की टीम।



संवाद सहयोगी, रतनी फरीदपुर (जहानाबाद)। NEET Student Death Case: पटना में जहानाबाद की नीट छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में शनिवार को एक और सनसनीखेज घटना सामने आई। छात्रा के गांव स्थित घर में किसी ने धमकी भरा पर्चा फेंककर डर का माहौल बना दिया।

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात किचन में खिड़की की ओर से पर्चा फेंका गया, जिसमें लिखा था, \“ज्यादा तेज बनोगे तो उठा लिए जाओगे, मार दिए जाओगे।\“ धमकी भरा पर्चा मिलने के बाद छात्रा का परिवार दहशत में है।
सुरक्षा के बावजूद क‍िसने क‍िया दुस्‍साहस

हैरत की बात यह है कि यह पर्चा ऐसे समय फेंका गया जब छात्रा का पूरा परिवार और घर पुलिस की सुरक्षा में था। लगभग एक सप्ताह से छात्रा के घर पर एक एसआई, दो होमगार्ड और एक चौकीदार तैनात हैं।

सूचना मिलने पर शकुराबाद थानाध्यक्ष गांव पहुंचे और पर्चा जब्त कर मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि पर्चे की सत्यता की जांच की जा रही है, और प्रथम दृष्टया यह असामाजिक तत्वों की करतूत प्रतीत होती है। छात्रा के परिवार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन भी दिया है।
सीबीआई कर रही मामले की जांच

गौरतलब है कि पटना के एक गर्ल्स होस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई को सौंपी गई है।

इससे पहले पटना पुलिस और एसआईटी ने मामले की जांच की थी। फोरेंसिक की बायोलॉजिकल जांच में अंत:वस्त्र पर पुरुष के स्पर्म की पुष्टि होने पर एसआईटी ने गांव के दर्जनों लोगों के डीएनए सैंपल लिए थे।

न्याय की मांग को लेकर छात्रा के परिवार ने आठ फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी किया था।
Pages: [1]
View full version: नीट छात्रा की मौत: सीबीआई जांच के बीच जहानाबाद में घर पर फेंका गया धमकी भरा पर्चा, क्‍या ल‍िखा है इसमें?