150 करोड़ से चमकेंगे UP के धार्मिक स्थल, पर्यटन विकास और बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/Religious-places-in-Uttar-Pradesh-1771078420846_m.webpजागरण संवाददाता, अयोध्या। प्रदेश सरकार के ताजा बजट में पर्यटन विकास और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए आवंटित 150 करोड़ रुपये से आठ स्थलों का विकास संभावित है।
बेतिया मंदिर-मीरापुर डेराबीबी के लिए दो करोड़, मणिपर्वत के लिए तीन करोड़, दशरथ समाधि स्थल के समीप शिवमंदिर परिसर के लिए एक करोड़, अंजनेश्वर महादेव धाम (तमसा नदी तट, ग्राम अंजना सदर) के लिए एक करोड़ प्रस्तावित हैं।
इसी तरह, महर्षि वाल्मीकि आश्रम (आलापुर, मजरा दोस्तपुर) के लिए एक करोड़, अंबेडकर पार्क (ग्राम कुढ़ासादात, तहसील रुदौली) के लिए एक करोड़, मिल्कीपुर में आस्तीकन गहनाग बाबा के लिए एक करोड़, नगर पंचायत भदरसा में भरत जी की तपोस्थली के लिए दो करोड़ रुपये से पर्यटन विकास और सुंदरीकरण प्रस्तावित है।
यह भी पढ़ें- बांदा में महाराणा प्रताप चौराहा से मवई बाईपास तक 4.80 करोड़ से चमकेगी सड़क, जियो टेक्सटाइल कपड़े से बढ़ेगी मजबूती
तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के सीईओ जयेंद्र कुमार ने बताया कि आठ परियोजनाओं की डीपीआर भेज दी गई है। कोशिश है जल्द से जल्द काम शुरू करा दिया जाय।
Pages:
[1]