deltin33 Publish time 2026-2-14 19:57:08

वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे 10वीं की बोर्ड परीक्षा, पापा से बात करने के बाद प्रिंसिपल ने किया खुलासा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/suryavanshi-1771079216223_m.webp

वैभव सूर्यवंशी (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। क्रिकेट के मैदान पर अपनी धुआंधार बैटिंग से दुनिया को हैरान करने वाले समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी इस बार सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा नहीं दे सकेंगे। प्रशिक्षण, कैंप व टूर्नामेंट संबंधी व्यस्तता के कारण उन्होंने परीक्षा से विराम लेने का निर्णय लिया है।

सूत्रों के अनुसार वैभव को हाल के दिनों में क्रिकेट गतिविधियों के चलते लगातार बाहर रहना पड़ रहा है, जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी और परीक्षा में शामिल होना संभव नहीं हो रहा है। फिलहाल उनका पूरा फोकस क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने और बीसीसीआई के कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन पर है।
बीसीसीआई में व्यस्तता के कारण नहीं देंगे परीक्षा

खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए वैभव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बता दें कि सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगी।

दरअसल, मॉडेस्टी स्कूल ताजपुर के प्राचार्य आदर्श कुमार उर्फ पिंटू ने वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से बात करने के बाद बताया कि बीसीसीआई में व्यस्तता के कारण इस बार दसवीं बोर्ड की परीक्षा नहीं दे पाएगा। उसके परीक्षा फार्म भरे जाने के कारण एडमिट कार्ड आ गया है। पोद्दार इंटरनेशनल में सेंटर पड़ा है।
Pages: [1]
View full version: वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे 10वीं की बोर्ड परीक्षा, पापा से बात करने के बाद प्रिंसिपल ने किया खुलासा